एक्सप्लोरर

सलमान खान संग काम करने वाली ये हसीना जी रही गुमनाम जिंदगी, झुग्गियों में रहने पर हुई मजबूर!

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई डेब्यू करता ही है. इनमें से कुछ अपना नाम बना लेते हैं, तो कुछ गुमनाम हो जाते हैं. हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं जिन्होंने सलमान खान संग डेब्यू किया था.

ये हसीना कोई और नहीं बल्कि पूजा डडवाल हैं, जिन्होंने सलमान खान के संग डेब्यू किया था. उस दौर में एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ अखबार और मैगजीन में हुआ करती थी. लेकिन, एक वक्त ऐसा भी आया जब उनकी तस्वीर को देख लोग हैरान रह गए. पूजा ने अपनी लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना किया है.

महज 17 साल की उम्र में पूजा ने सलमान खान की फिल्म वीरगति से इंडस्ट्री में कदम रखा था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नहीं बल्कि पूजा की जोड़ी अतुल अग्निहोत्री के संग बनी थी. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस को आशिकी और घराना में देखा गया.

इसी बीच पूजा ने शादी कर ली और पति के संग गोवा में रहने लगीं. एक वक्त ऐसा आया कि वो पाी-पाई के लिए तरसने लग गईं.कई सालों से पूजा गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. 2018 में एक्ट्रेस को टीबी हो गया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था.


सलमान खान संग काम करने वाली ये हसीना जी रही गुमनाम जिंदगी, झुग्गियों में रहने पर हुई मजबूर!

पूजा उस दौरान गोवा के एक कैसीनो में मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं और ट्रीटमेंट करवाने मुंबई आई थीं. इस दौरान छह महीने तक पूजा अस्पताल में रहीं.एक्ट्रेस के परिवार ने टीबी की बीमारी सुन उन्हें अकेले छोड़ दिया था. उस दौरान सलमान खान ने लगभग एक साल तक उनके इलाज और खाने-पीने का खर्च उठाया था.

इतना ही नहीं इस दौरान रवि किशन ने भी एक्ट्रेस की मदद की थी.पूजा जब अस्पताल से निकलीं तो उनके पास रहने के लिए घर नहीं था. वो मुंबई के वर्सोवा में एक चॉल में रहने लग गई थीं. रिपोर्ट के अमुसार सलमान की टीम ने उनकी जरूरतों के सामान के साथ गोवा में एक किराए के घर में शिफ्ट किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के दौरान भी पूजा पाई-पाई को मोहताज हो गई थीं. ऐसे में उन्होंने फिर से सलमान खान से मदद मांगी. ऐसा कहा जाता है कि पूजा आज भी काम की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें:-'ये दिल आशिकाना' फेम एक्टर करण नाथ बने पिता, घर आई नन्ही परी, 5 महीने बाद दिखाई झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget