एक्सप्लोरर

रिलीज से पहले मुश्किल में फंसी सारा अली खान की 'केदारनाथ', फिल्म के खिलाफ याचिका दायर

सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है. उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को फिल्म ‘‘केदारनाथ’’ के खिलाफ एक याचिका दायर करके फिल्म पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप लगाया गया.

सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ लगातार मुश्किलों में घिरी हुई है. उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को फिल्म ‘‘केदारनाथ’’ के खिलाफ एक याचिका दायर करके फिल्म पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप लगाया गया. स्वामी दर्शन भारती की ओर से दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म हिंदुओं के तीर्थ पर ‘‘भद्दा धब्बा’’ है. जनहित याचिका में लगाये गए आरोपों में से एक यह भी है कि फिल्म में भगवान केदारनाथ का अपमान किया गया है. जनहित याचिका में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि मुस्लिम क्षेत्र में सदियों से रह रहे हैं जबकि उस समुदाय से वहां कोई निवासी नहीं है. निर्माताओं ने दी सफाई ये पहली बार नहीं है जब फिल्म को लेकर इस प्रकार के आरोप लग रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही फिल्म पर लव-जेहाद की कहानी दिखाने का आरोप लगा था. उस दौरान फिल्म के निर्माताओं ने अपनी ओर से सफाई भी पेश की थी. 'केदारनाथ' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक अभिषेक कपूर ने फिल्म का बचाव किया था. स्क्रूवाला ने कहा, "पहली बात, आज तक किसी ने भी ऐसी किसी बात को लेकर हमसे संपर्क नहीं किया जिसकी हम सफाई दें. दूसरी बात हमारा काम फिल्म को फिल्म प्रमाणन की शीर्ष संस्था सीबीएफसी से प्रमाणित कर इसे रिलीज कराना है और तीसरी बात, हम सब रचनात्मक लोग हैं और सबसे पहले हम भारतीय हैं. मुझे नहीं लगता कि हम किसी की भावनाएं आहत करेंगे."
भाजपा के एक नेता ने पिछले सप्ताह सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को पत्र लिखकर 2013 में हिंदू तीर्थ स्थल केदारनाथ में आई त्रासदी पर बनी इस फिल्म पर ध्यान दिलाया था. फिल्म में एक मुस्लिम व्यक्ति एक हिंदू लड़की से प्यार करने लगता है. स्क्रूवाला ने लोगों से कोई राय कायम करने से पहले फिल्म देखने की अपील की. आपको बता दें कि फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 2013 की केदारनाथ बाढ़ की पृष्ठभूमि में बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget