एक्सप्लोरर

Raghav संग सगाई के बाद Parineeti ने फैंस और मीडिया का किया शुक्रिया, लिखा- 'इतने प्यार और पॉजिटिविटी से हैं बेहद खुश'

Parineeti Chopra: पॉलिटिशियन राघव चड्ढा संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर एक बड़ा सा नोट शेयर किया है. इस नोट में उन्होंने फैंस और मीडिया को शुक्रिया कहा है.

Parineeti Chopra Thanks Note: परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने शनिवार, 13 मई को एक इंटीमेट सेरेमनी में दिल्ली में सगाई की थी. इसके बाद कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी रोका सेरमनी की कई तस्वीरें शेयर की थी. तब से फैंस परिणीति और राघव को जमकर बधाई दे रहे हैं. वहीं राघव के इंगेजमेंट के बाद एक्ट्रेस ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बड़ा सा नोट शेयर किया है.

परिणीति ने नोट शेयर कर मीडिया और फैंस का किया थैंक्यू
परिणीति द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए नोट में लिखा गया है, “राघव और मैं पिछले कुछ हफ्तों में मिले प्यार और पॉजिटिविटी से बेहद खुश हैं, खासकर हमारी सगाई पर .हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं, और यह जानकर हैरानी होती है कि हमारी दुनिया भी हमारी यूनियन से जुड़ती है. जितना हमने कभी सोचा था उससे भी बड़ा परिवार हमने पा लिया है.

मीडिया को भी परिणीति ने किया थैंक्स
हमने जो कुछ भी पढ़ा या देखा है, उससे हम बहुत टच हुए हैं, और हम आप सभी का पर्याप्त शुक्रिया अदा नहीं कर सकते हैं. आप सभी हमारे साथ खड़े हैं, यह जानकर हम इस सफर पर निकले हैं.मीडिया में हमारे अमेजिंग फ्रेंड्स के लिए एक स्पेशल थैंक्स, पूरे दिन वहां रहने और हमें प्रोत्साहित करने के लिए थैंक्यू.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

इसी साल शादी कर सकते हैं परिणीति-राघव
बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा को मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था. इसके बाद से ही इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे. हालांकि कपल ने चुप्पी साधी रही. इस दौरान दोनों कभी एयरपोर्ट पर तो कभी आईपीएल मैच देखते हुए स्पॉट किए गए. वहीं तमाम रुमर्स को सच साबित करते हुए फाइनली परिणीति और राघव ने सगाई कर ही ली. कपल के इसी साल शादी करने की भी खबरें हैं. हालांकि परिणीति और राघव की ओर से इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. फिलहाल फैंस इस प्यारी जोड़ी के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: अनजान इंसान के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक राइड पर निकले Amitabh Bachchan

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चल पाई सनी देओल की 'बंटवारा 1947'? राजकुमार संतोषी ने बताई वजह
'बंटवारा 1947' में सनी देओल का मुस्लिम किरदार बना मुसीबत? राजकुमार संतोषी ने दिया जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget