एक्सप्लोरर

अनजान इंसान के साथ बिना हेलमेट लगाए बाइक राइड पर निकले Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को भयंकर ट्रैफिक जाम में फैन से उसकी बाइक पर लिफ्ट लेनी पड़ी. बाद में बिग बी ने पोस्ट शेयर कर उसका धन्यवाद दिया.

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सदी के महानायक यू ही नहीं बने, उनका हार्ड वर्क उन्हें यहां तक लाया है. हाल ही में बिग बी ने टाइम पर शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने के लिए कुछ ऐसा कर दिया जिसे जान उनके फैंस हैरान रह जाएंगे. दरअसल बिग बी ने अपने फैन से उसकी बाइक पर लिफ्ट ली. अब सुपरस्टार ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैन को धन्यवाद दिया है.

ट्रैफिक ने बिग बी को किया परेशान
अमिताभ बच्चन टाइम के काफी पन्चुअल हैं. ऐसे में जब मुंबई के ट्रैफिक जाम से उन्हें टाइम पर शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दी तो उन्हें फैन से उसकी बाइक पर लिफ्ट लेनी पड़ी. जिसके बाद बिग बी ने इसकी पिक्चर शेयर कर फैन का धन्यवाद दिया. बिग बी ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'राइड के लिए धन्यवाद दोस्त. आपको नहीं पता, लेकिन आपने मुझे काम के स्थान पर समय पर पहुंचा दिया. तेजी से और खत्म न होने वाले ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए धन्यवाद कैप्ड, शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट मालिक.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

सेलिब्रिटी कर रहे बिग बी की तारीफ
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट्स आना शुरू हो गए हैं. उनकी नातिन नव्या नवेली ने इस पोस्ट पर लॉफिंग और रेड हार्ट इमोजी शेयर की है. तो वहीं रोहित रॉय ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'आप धरती के सबसे कूल ड्यूड हो अमित जी.' सयानी गुप्ता ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'हमेशा हमने सुना है मिस्टर बच्चन आप सबसे ज्यादा टाइम के पक्के हैं. हम देख सकते हैं आपके लिए समय की कितनी वैल्यू है. मुझे लगता है दूसरे एक्टर्स भी आपसे इसकी सीख लेंगे.' हालांकि कुछ फैंस ने बिग बी को हेलमेट ना पहनने पर टोका भी.

अमिताभ बच्चन वर्क फ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी इन दिनों नाग अश्विन के 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सेट पर चोट भी लगी थी. हाल ही में, उन्होंने रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित 'सेक्शन 84' के लिए भी काम हामी भरी है. इसमें डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘ननद’ Saba के मिसकैरेज पर प्रेग्नेंट Dipika Kakar का छलका दर्द, बोलीं- ‘मैं भी इस फेज से गुजरी हूं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 3 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget