एक्सप्लोरर

गोरखपुर के डॉक्टर कफील पर किया था अपमानजनक ट्वीट, अब परेश रावल ने मांगी माफी

परेश रावल ने दो साल पहले गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान पर किए गए अपमानजनक ट्वीट के लिए उनसे माफी मांगी है.

परेश रावल ने दो साल पहले गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान पर किए गए अपमानजनक ट्वीट के लिए उनसे माफी मांगी है. रावल ने गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज घटना के तुरंत बाद एक ट्वीट में कफील को 'सक्रीय दीमकों के कबीले का राजा कहा था'. ज्ञात हो कि अगस्त 2017 में मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की कमी की वजह से 70 बच्चों की मौत हो गई थी.

तब डॉ. कफील को निलंबित करने के साथ ही उन्हें लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि हाल ही में उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया गया है.

परेश रावल ने बुधवार को ट्विटर पर उनसे माफी मांगते हुए कहा, "जब कोई गलत हो, तो माफी मांगना कोई शर्म की बात नहीं, मैं डॉ. कफील खान से माफी मांगता हूं." आरोपों से बरी होने के बाद डॉ. कफील ने मंगलवार को परेश रावल द्वारा माफी मांगने की मांग की थी.

खान ने सोशल मीडिया पर कहा था, "आपने सिर्फ मुझे दीमक नहीं कहा था, बल्कि सभी भारतवासियों को दीमक कहा था. प्रशंसक होने के नाते हम सभी को आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. मैं आपसे माफी मांगने की मांग करता हूं."

वहीं, अभिनेता द्वारा माफी मांगे जाने की सराहना करते हुए खान ने रिप्लाई किया, "हमें उन 70 अभिभावकों से भी माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने बीआरडी ऑक्सिजन त्रासदी में अपने बच्चों को खो दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget