एक्सप्लोरर

पामेला ने शादी के महज 12 दिन बाद लिया पति से अलग होने का फैसला, 20 साल बड़े शख्स से रचाई थी पांचवी शादी

एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने कुछ ही दिनों पहले पांचवी बार शादी रचाई थी और अब एक बार फिर से उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया है. 52 साल की इस एक्ट्रेस ने इस बार 20 साल बड़े 72 साल के इस शख्स के साथ शादी की थी.

अभिनेत्री पामेला एंडरसन और निर्माता जॉन पीटर्स ने अपनी शादी के महज 12 दिन बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. एक सूत्र ने कहा कि 20 जनवरी को विवाह समारोह के बाद इस जोड़े ने अभी तक शादी के प्रमाण-पत्र के लिए कोई कानूनी कागजी कार्रवाई नहीं की.

हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए अपने एक बयान में एंडरसन ने कहा, "हम अपनी जिंदगी और एक-दूसरे से क्या चाहते हैं, इस बात का पुर्नमूल्यांकन करने के लिए कुछ समय तक के लिए अलग रहना चाहते हैं और इस दौरान आप सभी के समर्थन के प्रति हम आभारी रहेंगे."

View this post on Instagram
 

#private By @emmadunlavey

A post shared by The Pamela Anderson Foundation (@pamelaanderson) on

उन्होंने आगे कहा, "जिंदगी एक सफर है और प्यार एक प्रक्रिया है. दिमाग में इस सार्वभौमिक सत्य को लिए हुए हमने आपसी सहमति से अपने विवाह प्रमाण-पत्र की औपचारिकता को स्थगित करने फैसला लिया है और हमें इस प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है. हमारी निजता का सम्मान करने के लिए आप सभी को शुक्रिया."

दोनों के बीच यह अलगाव बिल्कुल अचानक से हुआ. शनिवार की सुबह एंडरसन अपने ननिहाल कनाडा के लिए रवाना हो गईं, हालांकि अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और पीटर्स की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी.

View this post on Instagram
 

❤️ happy life

A post shared by The Pamela Anderson Foundation (@pamelaanderson) on

पीटर्स अभी एंडरसन की उन पूर्व साथियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें टॉमी ली भी हैं जिनके साथ पामेला के दो बच्चे किड रॉक और रिक सैलोमॉन हैं. पीटर्स ने इससे पहले अभिनेत्री लेस्ली एन वॉरेन संग शादी की थी, जिसे उन्होंने कथित तौर पर अभिनेत्री बारबरा स्ट्रीस्टैंड के लिए छोड़ दिया था.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget