एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण ने स्वरा भास्कर के खुले पत्र पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन को लेकर स्वरा भास्कर खुले पत्र अब अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्ली: फिल्म 'पद्मावत' के क्लाइमेक्स में विजुअल ग्रॉफिक्स के जरिए जौहर के दृश्य को दी गई भव्यता कुछ लोगों ने पसंद किया, तो कुछ ने इसे जौहर का महिमामंडन करार देते हुए खारिज कर दिया. लेकिन शानदार अभिनय के लिए मिली प्रशंसा से अभिभूत दीपिका पादुकोण ने बेहद शालीनता के साथ कहा कि आलोचकों को बगैर सोचे-समझे फिल्म के केवल एक दृश्य को पकड़कर नहीं बैठ जाना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में कोई भी समझदार व्यक्ति आत्म-बलिदान के कृत्य का समर्थन नहीं करेगा. दीपिका कहती हैं, "मैं विभिन्न विचारों को लेकर बेहद खुली हुई हूं और मैं किसी चीज पर सहमति या असहमति के विकल्प को खुले तौर पर चुनती हूं. लेकिन इस फिल्म में बिना सोचे-समझे एक दृश्य पर विवाद करना जरूरी नहीं है. किसी भी चीज को समझने के लिए उसे पूरी तरह से समझा जाना चाहिए. इसे समझने के लिए पूरी फिल्म देखना जरूरी है और साथ ही इस तथ्य को स्वीकार कर कि उस समय भारत में इस तरह की प्रथाएं मौजूद थीं और इनका पालन किया जाता है, इसका सम्मान किया जाना चाहिए. शाहिद कपूर के करियर की सबसे 'शानदार' फिल्म साबित हुई 'पद्मावत', बनाए ये दो खास रिकॉर्ड जौहर का समर्थन नहीं दीपिका ने बताया, "जाहिर सी बात है कि इस समय कोई भी समझदार, बुद्धिमान शख्स जौहर का समर्थन नहीं करता है. आपको इसे उस समय के अनुसार देखना चाहिए, जब यह होता था. अगर मजाकिया अंदाज में कहूं तो मुझे लगता है कि कुछ लोगों ने फिल्म की शुरुआत में दिए गए विवरण (डिसक्लेमर) पर ध्यान नहीं दिया होगा." 'पद्मावत' के निर्माताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के निर्देशों पर फिल्म की शुरुआत में एक विवरण दिया था, जिसमें कहा गया था यह फिल्म 16वीं सदी के कवि मलिक मोहम्मद जायसी के प्रसिद्ध महाकाव्य 'पद्मावत' पर आधारित है. यह फिल्म किसी भी तरह से सती प्रथा का समर्थन या महिमामंडन नहीं करती है. खिलजी बने 'रणवीर सिंह' को फिल्म 'पद्मावत' के लिए Big B ने दिया ये अवॉर्ड फिल्म के जौहर सीन पर स्वरा के खुले पत्र को लेकर दीपिका ने कहा, "स्वरा ने जो कहा है, उससे मैं सहमत या असहमत हो सकती हूं, लेकिन उनके अपने विचार हैं और मैं तथ्य पर आधारित उनके विचार का सम्मान करती हूं. मुझे हालांकि लगता है कि इसके आगे कुछ कहना जरूरी नहीं था."
कमाई को लेकर खुश हूं संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के शुरुआती सप्ताह में ही 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जबकि यह फिल्म राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं हुई थी.  'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर ढाया कहर, बना डाले ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स फिल्म की सफलता पर दीपिका ने कहा, "बहुत ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत शानदार है. मुझे लगता है कि मैं अब भी उन सभी चीजों से जूझ रही हूं जो हमारे साथ पिछले कुछ दिनों में हुईं.. और मुझे लगता है कि इस दौरान कुछ अजीबोगरीब क्षणों के साथ ही ऐसे क्षण भी आए, जिनमें मैंने खुद को सौभाग्यशाली महसूस किया."
राजस्थान में रिलीज हो फिल्म दीपिका को उम्मीद है कि इस फिल्म को राजस्थान के लोग भी जरूर देख पाएंगे. उन्होंने कहा, "मेरे प्रशंसकों की खातिर, हां, मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा हो. मैं चाहती हूं कि मेरे प्रशंसकों के लिए यह फिल्म अधिक से अधिक जगहों पर रिलीज हो जाए, क्योंकि यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताया जाना चाहिए." 'पद्मावत' देखने के बाद स्वरा का भंसाली को ओपन लेटर, 'सिर्फ योनि नहीं हैं औरतें' दीपिका के अनुसार, यह फिल्म स्त्रीत्व का उत्सव मनाती है. वह कहती हैं, "मुझे लगता है कि यह कई तरीकों से नारीत्व का जश्न मनाती है. मैंने इस किरदार को निभाने के दौरान यह समझा है कि 13वीं शताब्दी के होने के बावजूद यह किरदार ऐसे समय में, जब महिलाएं अपनी आवाज उठा रही हैं और समानता के लिए लड़ रही हैं, कई तरह से प्रासंगिक है." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके (महिलाओं) की बहादुरी, साहस, शक्ति, गरिमा और बुद्धिमानी को लेकर बेहद प्रासंगिक है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget