एक्सप्लोरर

Trailer : 'PM नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल, मिल चुके हैं 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज

PM Narendra Modi Trailer: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है.

PM Narendra Modi Trailer: आम चुनावों के चलते देश में इन दिनों राजनीतिक माहौल है और इसी बीच एक के बाद एक राजनैतिक फिल्मों का दौर भी शुरू हो गया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बन रही फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज किया गया. इस फिल्म में एक्टर विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों के भीतर इसे 10 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल गए . इतना ही लगातार ये ट्रेलर यूट्यूब पर पहले स्थान पर ट्रेंड भी कर रहा है. अगर आपने अभी तक ये ट्रेलर नहीं देखा है तो हम आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं. 'इंशाअल्लाह' से पहले इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं सलमान खान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी Trailer : 'PM नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल, मिल चुके हैं 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जैसा की फिल्म के नाम से ही जाहिर है कि फिल्म की कहानी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है. ऐसे में फिल्म में उनकी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को दिखाया गया है. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं ऐसे में उनके जीवन की अहम घटनाओं के बारे में काफी कुछ पहले से ही ओपन फोरम में मोजूद है. ऐसे में फिल्ममेकर्स के लिए ये बेहद मुश्किल है. 'नो फादर्स इन कश्मीर' फिल्म को नहीं मिला सर्टिफिकेट, महेश भट्ट ने सेंसरशिप पर उठाए सवाल कई अहम पहुलओं को ट्रेलर में मिली जगह फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के ट्रेलर में चाय वाला से लेकर पीएम बनने तक के सफर को दिखाया गया है. इसमें पीएम मोदी के सन्यासी बनने से लेकर घर त्यागने और फिर आरएसएस में शामिल होने तक की सभी अहम घटनाओं को जगह दी गई है.Trailer : 'PM नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल, मिल चुके हैं 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी से जुड़ी कुछ विवादित घटनाओं को भी फिल्म में शामिल किया गया है जिसमें 1975 की इमरजेंसी , 1992 का बाबरी विध्वंस और 2002 के गोधरा कांड मुख्य हैं. ये देखना यकीनन दिलचस्प होगा कि इन सभी घटनाओं को मिलाकर फिल्म में किस प्रकार से पेश किया जाएगा. लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस चुनावी रंग में ये फिल्म दर्शकों के साथ-साथ राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में जरूर कामयाब होगी. PM मोदी की बायोपिक के बाद राहुल गांधी से लेकर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री पर आ रही हैं ये फिल्में विवेक ओबेरॉय बने पीएम मोदी फिल्म में एक्टर विवेक ओबेरॉय पर्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विवेक ने कुल 12 लुक बदले हैं. हालांकि इस किरदार के लिए उन्होंने कितनी तैयारी की और उन्हें पीएम मोदी के गेटअप में आने में कितना वक्त लगता था इसे लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है.Trailer : 'PM नरेंद्र मोदी' का ट्रेलर रिलीज होते ही हुआ वायरल, मिल चुके हैं 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज ओवर ऑल ट्रेलर में दिख रही विवेक की परफॉर्मेंस की बात करें तो उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के स्थान पर देखना जरा सहज नहीं लगता. फिल्म में लुक में तो वो भले ही पीएम मोदी जैसे दिख रहे हैं लेकिन उनकी आवाज काफी हल्की लग रही है और वो दमदार डायलॉग्स होने के बाद भी अपनी आवाज से वो प्रभाव छोड़पाने में असफल लग रहे हैं. हालांकि अभी पूरी फिल्म का सामने आना बाकी है. बता दें कि फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय मोदी की भूमिका में हैं. इसमें बोमन ईरानी, दर्शन कुमार, वहीदा रहमान, मनोज जोशी और बरखा बिष्ट-सेनगुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. आप भी देखें फिल्म का ट्रेलर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget