एक्सप्लोरर

रिश्ते में आने से पहले नेहा कक्कड़ ने रखी दी थी ये डिमांड, इस वजह से रोहनप्रीत को करनी ही पड़ी शादी

Neha Kakkar-Rohanpreet Singh Love Story: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह बॉलीवुड के अडोरेबल कपल हैं. नेहा जब कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं, तब उन्होंने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए थे.

Neha Kakkar-Rohanpreet Singh Relationship: नेहा कक्कड़ अपनी शानदार सिंगिंग की बदौलत दुनिया भर में एक अलग पहचान बना चुकी हैं. दुनिया भर में नेहा कक्कड़ की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है. नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं. उन्हें अगर हिट गानों की मशीन कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं, उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब लाइमलाइट में रही. हिमांश कोहली से जब उनका ब्रेकअप हुआ तो नेहा कई बार पब्लिक प्लेस में इमोशनल होती हुई भी नजर आईं. आखिरकार रोहनप्रीत सिंह में उन्हें अपना लाइफ पार्टनर मिला और दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली. 

वीडियो शूट के दौरान हुई मुलाकात 
नेहा कक्कड़ कुछ समय पहले जब अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं, तब उन्होंने अपनी शादी और लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए थे. इस दौरान नेहा ने बताया था कि रोहनप्रीत सिंह से शादी से पहले उन्होंने एक डिमांड रख दी थी और इस वजह से रोहनप्रीत को उनसे शादी करनी ही पड़ी. दरअसल, शो में जब कपिल ने नेहा से पूछा कि उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई, तो उन्होंने कहा, "मैं और रोहनप्रीत शादी के 3 महीने पहले यानी अगस्त में चंडीगढ़ में पहली बार मिले थे. वीडियो शूट के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी. वीडियो शूट खत्म होने के बाद मेरी रोहनप्रीत से बात हुई तो उसने (रोहनप्रीत) मुझसे मेरी स्नैपचेट आईडी मांगी".

नेहा ने रखी ये शर्त 
इसके बाद नेहा आगे कहती हैं, "इसके बाद मेरी रोहनप्रीत से बात होने लगी तो मैंने साफ कर दिया कि रोहन मैं रिलेशनशिप में तब ही आऊंगी जब आप शादी करोगे. क्योंकि मेरी अब शादी की उम्र हो चुकी है और मैं फिर से कैजुअल रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थी. इसके बाद मेरी और रोहन की बात बंद हो गई. कुछ समय बाद जब मैं फिर से चंडीगढ़ पहुंची तो रोहनप्रीत ने कहा- नेहा मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पा रहा हूं. चलो शादी करते हैं". इसके बाद 26 अक्टूबर 2020 को गुरूद्वारे में कपल की शादी हो गई.

ये भी पढ़ें: 

Alia Bhatt Video: रणबीर कपूर को छोड़ किसके प्यार में पड़ गईं आलिया भट्ट! एक्ट्रेस ने वीडियो में दिखाई झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा
'मां-बहन पर नहीं जाएंगे...', 'धुरंधर 2' में गालियों वाले सीन्स पर सुविंदर विक्की का बड़ा खुलासा
Box Office Collection: मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड
मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget