एक्सप्लोरर

Nawazuddin Siddiqui के दुबई वाले घर पर अकेली फंसी नौकरानी, रोते हुए बनाया वीडियो, सुनाई अपनी आपबीती

Nawazuddin Siddiqui House Help Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दुबई वाले घर पर नौकरानी सपना अकेली फंस गई है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रही है.

Nawazuddin Siddiqui House Help Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पर काम करने वाली नौकरानी सपना ने दुबई में फंसे होने की जानकारी दी है और रोते हुए अपना एक वीडियो बनाया है. सपना ने अपील की है कि उसे वहां से छुड़ाया जाए. इस वीडियो को नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. रिजवान ने दुबई में कैद सपना को छुड़ाने की मांग भारत सरकार के अधिकारियों से की है.

वीडियो में सपना ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

वीडियो में सपना कहती हैं, 'मैं सपना बात कर रही हूं. मैं नवाजुद्दीन सर के घर पर फंस गई हूं. मैडम के जाने के बाद सर ने मुझे वीजा लगाकर दिया था. मेरी सैलरी से वीजा का पैसा काट रहे हैं. दो महीने से मुझे सैलरी नहीं मिली है. उसकी वजह से मुझे बहुत प्रॉब्लम हो रही है. दीदी अभी गई हैं, उन्हें भी बहुत प्रॉब्लम हो रही थी. उन्हें भी इंडिया नहीं जाने दे रहे थे. वो भी बहुत मुश्किल से इंडिया पहुंची हैं. अभी मैं यहां पर अकेली हूं. मेरे पास खान तक के पैसे नहीं है. मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे यहां से निकालों और मुझे मेरी सैलरी चाहिए. मुझे अपने घर जाना है इंडिया. मुझे जाने के लिए टिकट चाहिए और सैलरी चाहिए. मैं आपके सामने यही रिएक्वेस्ट करती हूं'.

आलिया ने की पैटरनिटी टेस्ट कराने की मांग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. अब दोनों  का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है. आलिया सिद्दीकी ने हाल ही में फैमिली कोर्ट में याचिका दायर करके अपने छोटे बेटे का पैटरनिटी टेस्ट कराने की मांग की है. आलिया इस टेस्ट के मकसद से साबित करना चाहती हैं कि उनके छोटे बेटे के पिता नवाजुद्दीन ही हैं. मालूम हो कि एक्टर की मां मेहरूनिसा ने आरोप लगाया था कि आलिया सिद्दीकी का छोटा बेटा नाजायज है. 

तलाक के लिए केस फाइल करेंगी आलिया

प्रॉपर्टी विवाद में फंसने के बाद आलिया ने हाल ही में कहा था कि वह तलाक का केस फाइल करेंगी. आलिया उर्फ जैनब उर्फ अंजना किशोर पांडे का दावा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने छोटे बेटे को अपना मानने से इनकार कर दिया है. इस बीच आलिया ने 10 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह घर के अंदर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर के गेट पर खड़े हुए नजर आए. 

उनकी नजरों में मेरी कोई कीमत नहीं

आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे इस बात का दुख है कि मैंने अपनी जिंदगी के 18 साल उस शख्स को दे दिए, जिसकी नजरों में मेरी कोई इज्जत नहीं है. जिसकी आंखों में मेरी कोई कीमत नहीं है. मैं उनसे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) से 2004 में मिली थी और हम दोनों एकता नगर, चारकोप, म्हाडा, मुंबई में रहने के दौरान लिव इन रिलेशनशिप में गए थे. मैं, वह और उनके भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी एक कमरे में एक साथ रहते थे'. 

इतने सालों में सबकुछ बदल गया

उन्होंने आगे लिखा, 'तब मुझे भरोसा था कि वह मुझसे प्यार करते हैं और मुझे हमेशा खुश रखेंगे, लेकिन फिर हमने साल 2010 में शादी कर ली और 1 साल बाद मैंने एक बच्चे को जन्म दिया. उस वक्त मैंने अपनी मां का दिए हुए फ्लैट को डिलीवरी के लिए बेच दिया और यहां तक ​​कि नवाज को उसी पैसे से एक कार गिफ्ट की, ताकि उन्हें बसों में सफर ना करना पड़े लेकिन अब इतने सालों में सबकुछ बदल गया'.

यह भी पढ़ें-Taraka Ratna Death: भाई तारक रतना के निधन से टूटा जूनियर एनटीआर और कल्याण राम का दिल, इमोशनल होते हुए दिखे एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget