एक्सप्लोरर

Munjya Box Office Collection Day 14: दो हफ्ते में बजट से दोगुना हुआ 'मुंज्या' का कलेक्शन, यहां देखें फिल्म की छप्परफाड़ कमाई

Munjya Box Office Collection Day 14: 'मुंज्या' का तूफानी कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो हफ्तों में फिल्म ने बजट से दोगुना कारोबार कर लिया है और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के करीब आ गई है.

Munjya Box Office Collection Day 14: शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म 'मुंज्या' थिएटर्स में छा गई है. पहले दिन से ही फिल्म हर रोज करोड़ों का बिजनेस कर रही है. रिलीज के 14 दिन बाद भी 'मुंज्या' का तूफानी कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब दो हफ्तों में फिल्म ने अपने बजट से भी दोगुना नोट कमा लिए हैं. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. वीकेंड पर फिल्म की कारोबार बढ़ा और फिल्म अब भी तीन-चार करोड़ कमा रही है. 13वें दिन भी 'मुंज्या' ने 3 करोड़ रुपए कमाए थे और अब चौदवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

बजट से दोगुना कमा चुकी 'मुंज्या'
'मुंज्या' ने 14वें दिन अब तक 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 67.95 करोड़ का शानदार बिजनेस कर लिया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मुंज्या' का बजट 30 करोड़ रुपए है और अब फिल्म ने बजट से दोगुनी से भी ज्यादा कमाई कर ली है.

चंदू चैंपियन की रिलीज का नहीं हुआ असर
बता दें कि पिछले हफ्ते 14 जून को बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन भी रिलीज हुई थी. हालांकि कार्तिक की फिल्म का 'मुंज्या' के कारोबार पर कोई असर पड़ता नहीं दिखा.

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब के करीब
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी 'मुंज्या' खूब कमा रही है. दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के करीब है. बता दें कि 'मुंज्या' वर्ल्डवाइड अब तक 80 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

शरवरी वाघ की पहली हिट
शरवरी वाघ की 'मुंज्या' एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है जिसमें उनके साथ अभय वर्मा लीड रोल में हैं. 'मुंज्या' के जरिए शरवरी ने अपनी पहली हिट दी है. फिल्म में मोना सिंह और सत्यराज भी अहल रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: कई बार हुई रिजेक्ट, 14 फिल्मों में किए एक-दो सीन... 'मिर्जापुर' फेम रसिका दुग्गल ने सुनाई आपबीती, इंटीमेट सीन पर कही ये बात

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget