एक्सप्लोरर

हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों को मोनाली ठाकुर ने बताया झूठा, कहा- 'मुझे सांस लेने में दिक्कत नहीं है'

Monali Thakur On Hospitalisation Rumors: मोनाली ठाकुर को लेकर खबर आई थी कि एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान वे बेहोश हो गई थीं और उन्हें हॉस्पितल ले जाया गया. हालांकि मोनाली ने इन खबरों को झूठा बताया है.

Monali Thakur On Hospitalisation Rumors: जानी-मानी सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इसके बाद वे बेहोश हो गईं और उन्हें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. लेकिन अब मोनाली ठाकुर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और इन्हें झूठा करार दिया है.

मोनाली ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए अपने हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों को गलत बताया है. पोस्ट में उन्होंने ये भी साफ किया है कि उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है. सिंगर ने लिखा- 'डियर मीडिया और जो लोग मेरी हेल्थ के लिए फिक्रमंद थे, मुझे आशा है कि आप अच्छे हैं. मैं ये अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं कि मेरी हेल्थ के बारे में कोई भी गलत खबर शेयर न की जाए.'

हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों को मोनाली ठाकुर ने बताया झूठा, कहा- 'मुझे सांस लेने में दिक्कत नहीं है

'मुझे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है''
'संवार लूं' सिंगर ने आगे लिखा- 'मैं सभी के प्यार और फिक्र की सराहना करती हूं, लेकिन मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मुझे सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है और मुझे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है. वो गलत जानकारी है. मैं हाल ही में वायरल इन्फेक्शन/फ्लू से उबरने के लिए सही समय नहीं मिलने की वजह से अस्वस्थ महसूस कर रही थी. जिसकी वजह से ये फिर से शुरू हो गया और फ्लाइट्स के दौरान थोड़ा सीरियस साइनस और माइग्रेन की परेशानी और दर्द का की वजह बन गया. बस इतनी ही बात है.'

अब कैसी है मोनाली ठाकुर की तबीयत
मोनाली ठाकुर ने आखिर में लिखा- 'मैं अब मुंबई वापस आ गई हूं, इलाज करा रही हूं, आराम कर रही हूं और ठीक हो रही हूं. मैं कुछ ही समय में बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी. इसे इससे बड़ा न बनाएं, खासकर जब ध्यान फोकस करने के लिए और भी अहम चीजें हों. आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.'

बता दें कि मोनाली ठाकुर 21 जनवरी की शाम को कूच बिहार के दिनहाटा फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं. इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्होंने बीच में ही परफॉर्मेंस रोक दी थी.

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, पहले राजपाल यादव और रेमो डिसूजा को आया था ऐसा मेल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget