एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, पहले राजपाल यादव और रेमो डिसूजा को आया था ऐसा मेल

Kapil Sharma Gets Death Threats: कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने कपिल शर्मा के साथ-साथ उनकी फैमिली, रिश्तेदार और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी है.

Kapil Sharma Gets Death Threats: राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी जान से मारने की धमकी मिली है. इससे पहले राजपाल यादव, टीवी एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी पाकिस्तान से धमकी भरा मेल आया था. 

धमकी देने वाले ने कपिल शर्मा के साथ-साथ उनकी फैमिली, रिश्तेदार और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी है. इस मामले में अंबोली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

कपिल शर्मा से पहले इन सितारों को आया था धमकी भरा मेल
कपिल शर्मा से पहले राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा को जो धमकी भरा मेल आया था, उसमें लिखा है- 'हम आपके हाल के एक्शन की निगरानी कर रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि ये जरूरी है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं. ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है. हम आपसे इस मैसेज को बहुत गंभीरता से लेने और गोपनीयता रखने की रिक्वेस्ट करते हैं.'

'अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है...'
मेल में आगे लिखा था- 'ऐसा न करने पर नतीजे खतरनाक हो सकते हैं जो आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकते हैं. हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे तुरंत रिस्पॉन्स की उम्मीद करते हैं. अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे. विष्णु.'

'गिल्ट' को लेकर चर्चा में कपिल शर्मा
कपिल शर्मा इन दिनों अपने हालिया रिलीज म्यूजिक वीडियो 'गिल्ट' को लेकर चर्चा में हैं. इस गाने को खुद कपिल शर्मा ने गाया है. 22 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटों में 882 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर जिस चाकू से हुआ हमला, पुलिस को यहां मिला उसका तीसरा टुकड़ा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget