एक्सप्लोरर

'सरदार जी 3' विवाद के बीच अब दिलजीत दोसांझ को मीका सिंह ने कहा 'फेक सिंगर', बोले- 'देश पहले'

Mika Singh On Diljit Dosanjh: 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर ट्रोल हो रहे दिलजीत दोसांझ पर अब मीका सिंह ने भड़ास निकाली है.

Mika Singh On Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग के चलते काफी ट्रोल हो रहे हैं. आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स और नेताओं ने दिलजीत की आलोचना की है. अब सिंगर मीका सिंह ने भी दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए उन्हें "फेक सिंगर" बताया साथ ही कहा देश पहले आना चाहिए..

इन सबके बीच बता दें कि सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं होगी, बल्कि 27 जून को विदेशों में रिलीज होगी.  पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होने के बावजूद, दिलजीत अपनी को-एक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. उन्होंने फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया था, जिसमें हनिया लीड रोल प्ले करती नजर आ रीह हैं.

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ को बताया फेक सिंगर
अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, मीका सिंह ने पंजाबी एक्टर-सिंगर के प्रति अपनी निराशा जाहिर करते  "देश पहले" सब हेड के साथ एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने लिखा, "दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अभी ठीक नहीं चल रहे हैं. फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करना जारी रखते हैं."

फिल्म का ट्रेलर शेयर करने के सिंगर के फैसले पर तंज कसते हुए मीका ने लिखा, “सीमा पार के कलाकारों से जुड़ी कोई भी कंटेंट जारी करने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए – खासकर जब हमारे देश की गरिमा शामिल हो.” फिल्म अबीर गुलाल पर बैन का उदाहरण देते हुए मीका ने लिखा, "फवाद खान और वाणी कपूर की एक फिल्म थी जिसका हममें से कई लोगों ने विरोध किया था, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को मैसेज समझ में नहीं आया. इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि एक फेक सिंगर, भारत में 10 शो करने के बाद, जिसमें हज़ारों फैंस ने टिकट खरीदे थे, अब गायब हो गया है. फैंस को धोखा देकर और असहाय छोड़कर." मीका ने दिलजीत के बेहद सक्सेसफुल दिल-लुमिनाती वर्ल्ड टूर का ज़िक्र किया था. 

 

 


सरदार जी 3' विवाद के बीच अब दिलजीत दोसांझ को मीका सिंह ने कहा 'फेक सिंगर', बोले- 'देश पहले

 

 

 बी प्राक ने भी दिलजीत दोसांझ पर साधा निशाना
मीका सिंह से पहले बी प्राक ने भी बिना नाम लिए दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है. बी प्राक ने अपने इंस्टा अकाउंट की  क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा , “कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके हैं..फिटे मुंह तुहाडे (शर्म आनी चाहिए)” 


सरदार जी 3' विवाद के बीच अब दिलजीत दोसांझ को मीका सिंह ने कहा 'फेक सिंगर', बोले- 'देश पहले

दिलजीत दोसांझ ने सरदार जी 3 पर तोड़ी चुप्पी
वहीं दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सरदार जी 3 विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि उनके पास फिल्म को प्रमोट करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है, क्योंकि मेकर्स का पैसा दांव पर लगा है और फिल्म की शूटिंग पहलगाम हमले से पहले हुई थी. दरअसल बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए एक इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ ने कहा, "जब फिल्म बनी थी, तब स्थिति ठीक थी. इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में हुई थी.

उसके बाद बहुत सी चीजें हुईं, जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. जब यह (पहलगाम हमला) हुआ, तो निर्माताओं को पता था कि वे अब इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं कर सकते. लेकिन, उन्होंने इसे विदेश में रिलीज करने का फैसला किया, क्योंकि उन्होंने फिल्म में बहुत पैसा लगाया था. उन्हें अभी भी नुकसान होगा, क्योंकि वे एक पूरा क्षेत्र हटा रहे हैं." उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब स्थिति बिल्कुल ठीक थी. अब, जब निर्माता इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मुझे उनके साथ खड़ा होना होगा और उनके फैसले का समर्थन करना होगा."

सरदार जी 3 में अभिनय के अलावा, दिलजीत दोसांझ गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिद्धू के साथ को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म का निर्देशन अमर हुंदल ने किया है.ये फिल्म 27 जून को ओवरसीज में रिलीज हो रही है. 

ये भी पढ़ें:-गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, एक दूसरे संग खूब खुश दिखी जोड़ी, तस्वीरें वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात
फैन की इस हरकत पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- वीडियो क्यों बना रहा है?
Box Office: 8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'AI से बनाई गई हर बात पर यकीन...', धर्मेंद्र के पहले परिवार से अनबन के रूमर्स पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
धर्मेंद्र के पहले परिवार से है हेमा मालिनी की अनबन? दिग्गज अभिनेत्री ने बता दिया सच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget