एक्सप्लोरर

#MeToo: 'हमशकल्स' के ऑडिशन के दौरान साजिद खान ने रचेल वाईट संग की ये अश्लील हरकत

रचेल ने अपने साथ हुए यौन शोषण की दास्तां एबीपी न्यूज़ को सुनाई. उन्होंने बताया, 'मैं ऑडिशन देने के लिए कभी किसी के घर या कॉफी शॉप जैसी जगहों पर नहीं जातीं, मगर साजिद ने घर में अपनी मां के होने का बहाना बनाकर और अपने सर्वेंट की बीवी के प्रेग्नेंट होने का हवाला देकर मुझे घर पर बुलाया.

मुंबई: फिल्म 'हमशकल्स' में बिपाशा बसु ने जिस रोल को निभाया था, उस रोल के ऑडिशन के लिए पहले रचेल वाईट नामक नई लड़की को बुलाया गया था. साजिद ने ऑडिशन के बहाने रचेल को अपने घर पर बुलाया और फिर उनके साथ भी अश्लील हरकत की. सलोनी चोपड़ा और सिमरन कौर सूरी के बाद अब रचेल वाईट भी खुलकर साजिद खान के खिलाफ आ गई हैं और उनपर यौन शोषण के संगीन इल्जाम लगा दिये हैं.

उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण की दास्तां एबीपी न्यूज़ को सुनाई. रचेल ने बताया, 'मैं ऑडिशन देने के लिए कभी किसी के घर या कॉफी शॉप जैसी जगहों पर नहीं जातीं, मगर साजिद ने घर में अपनी मां के होने का बहाना बनाकर और अपने सर्वेंट की बीवी के प्रेग्नेंट होने का हवाला देकर मुझे घर पर बुलाया. लेकिन घर पर उनकी मां नहीं थीं और सर्वेंट ने मुझे उस कमरे तक छोड़ा, जो साजिद का बेडरूम था."

रचेल ने बताया, "साजिद के बेडरूम में जाने के बाद वो काफी असहज महसूस कर रहीं थीं. साजिद ने बातचीत शुरू होने से पहले ही कहा कि बंगाली लड़कियां बहुत हॉट होती हैं. मैंने पूछा उन्हें कैसे पता चला मेरे बंगाली होने के बारे में? तो साजिद ने हंसते हुए कहा कि मैंने तुम्हारे बारे में गूगल से काफी जानकारी जुटाई है."

इसके बाद जो हुआ, उसको बयां करते हुए रचेल का चेहरा काफी मुरझा गया. रचेल ने बताया, "साजिद अचानक एकदम मेरे करीब आ गये. उन्होंने मेरे सीने पर हाथ रख दिया और फिर बार-बार मेरे ब्रेस्ट को देखकर पूछने लगे कि क्या ये असली हैं?" ऐसे में मुझे समझ नहीं आया कि मैं उन्हें क्या कहूं. मैं स्तब्ध खड़ी रह गई."

साजिद खान की शर्मनाक हरकतें यहीं नहीं थमीं. रचेल ने आगे बताया, "साजिद ने मुझे कहा कि फिल्म में काफी बिकिनी सीन्स हैं. ऐस में मैं अपना टॉप उतारूं क्योंकि उन्हें मेरी बिकीनी बॉडी देखनी है. ये सुनने के बाद मैंने साजिद को कहा कि अगर ये उनका ऑफिस होता, तो मैं बिकीनी में परेड तक करने के लिए तैयार हो जाती, मगर मैं यहां ये सब नहीं कर सकती."

रचेल ने बताया कि उन्हें साजिद खान की इन अश्लील हरकतों से प्रॉब्लम थी, मगर साजिद को ये बात कतई समझ नहीं आ रही थी. रचेल ने कहा कि उस वक्त उनके मन में बस यही खयाल चल रहा था कि जैसे-तैसे वो साजिद के घर से सुरक्षित निकल जायें.

रचेल ने कहा कि इस घटना को लगभग पांच साल हो गये हैं, मगर आज भी इस घटना के बारे में सोचकर उन्हें सिहरन होती है. रचेल ने अब साजिद के खिलाफ 'इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन डायरेक्टर असोसिएशन' में लिखित रूप से शिकायत की है.

रचेल को 'हमशक्सल' में तीसरी हीरोइन के तौर पर चुना जाना था, मगर बाद में रचेल की बजाय बिपाशा बासु को तीसरी हीरोइन के रूप में सेलेक्ट कर लिया गया.

बता दें कि हाल ही में बिपाशा बासु ने 'हमशकल्स' के दौरान साजिद खान के बुरे बर्ताव के खिलाफ लिखा था. जब एबीपी न्यूज़ ने बिपाशा से संपर्क किया, तो उन्होंने मैसेज कर हमें बताया कि साजिद ने कभी भी सेट पर उनके साथ कोई अश्लील हरकत नहीं की, मगर आमतौर पर लड़कियों के प्रति साजिद का व्यवहार बुरा ही होता था, जो उन्हें काफी डिस्टर्ब किया करता था. बिपाशा ने ये भी बताया कि साजिद लड़कियों के खिलाफ अक्सर भद्दे कमेंट भी पास किया करते थे.

ये भी पढ़ें: 

अब आलोकनाथ पर सामने आईं हिमानी शिवपुरी, कहा- शराब के नशे में मेरे कमरे में घुस गये थे...

भाई साजिद पर लगें यौन उत्पीड़न के आरोपों पर फराह खान- उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी 

महिलाओं का सामने आकर अनुभव साझा करना हिम्मत की बात: रितेश देशमुख 

भूषण कुमार ने यौन शोषण के आरोप खारिज करते हुए कहा, ‘मैं चिंतित और दुखी हूं’ 

MeToo: साजिद खान पर लगे आरोपों पर बोले फरहान अख्तर- उसे प्रायश्चित करना होगा 

MeToo: अक्षय के विरोध के बाद साजिद ने छोड़ी Housefull 4, कहा- सच्चाई सामने आकर रहेगी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
यश की Toxic का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
यश की 'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget