एक्सप्लोरर

Mere Husband Ki Biwi BO Collection Day 2: अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' जैसी हो गई 'मेरे हसबैंड की बीवी' की हालत, जानें कमाई

Mere Husband Ki Biwi BO Collection Day 2: अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुछ इजाफा हुआ या नहीं? जानें यहां

Mere Husband Ki Biwi BO Collection Day 2: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की कॉमेडी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को 21 फरवरी को सिनेमाहॉल में रिलीज किया गया. लेकिन फिल्म के लिए ये तारीख काफी रिस्की रही. फिल्म को ओपनिंग डे पर ही बेहद निराश करने वाली कमाई से संतोष करना पड़ा.

वजह रही विक्की कौशल की एक हफ्ते पहले रिलीज हो चुकी छावा. छावा जहां 250 करोड़ रुपये के ऊपर कमाई कर अब 300 करोड़ की ओर बढ़ रही है और हर रोज दहाई के आंकड़ों में कमा रही है, तो वहीं अर्जुन कपूर की फिल्म के लिए 2 करोड़ भी छूना मुश्किल हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि ऑडियंस छावा के सामने मेरे हसबैंड की बीवी को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे. चलिए जानते हैं कि ऐसे में फिल्म कितना कमा रही है.

मेरे हसबैंड की बीवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने आज यानी दूसरे दिन 10:30 बजे तक 1.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. टोटल कमाई 3.15 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Puja Films (@pooja_ent)

बॉक्स ऑफिस पर 'कुत्ते' (2023) जैसी हुई 'मेरे हसबैंड की बीवी' का हालत

अर्जुन कपूर की थ्रिलर फिल्म कुत्ते 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में तब्बू भी थीं. फिल्म का कुछ खास बज नहीं बन पाया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी. सैक्निल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ और दूसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे.

मेरे हसबैंड की बीवी की अभी तक की हालत देखकर लग रहा है कि अर्जुन कपूर की ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म का इतिहास दोहरा रही है. बता दें कि कुत्ते ने 5.91 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मेरे हसबैंड की बीवी कितनी कमाई कर पाती है.

मेरे हसबैंड की बीवी की स्टारकास्ट और बजट

फिल्मीबीट के मुताबिक, मेरे हसबैंड की बीवी को करीब 50-60 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म को अक्षय कुमार स्टारर 'खेल खेल में' बनाने वाले डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आए हैं.

और पढ़ें: 'इंसान के जज्बात की जगह नहीं ले सकता...', AI जेनरेटेड गानों पर बोले सितारिस्ट मेहताब नियाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Udyog Bhawan Name Change: 'उद्योग भवन' स्टेशन का रातों-रात क्यों बदला नाम? | DMRC | Sewa Teerth
मैनहोल हादसों और यमुना सफाई पर CM का रोडमैप..Rekha Gupta का विस्फोटक इंटरव्यू | Delhi CM Exclusive
Donald Trump Action: ड्रग तस्करी के खिलाफ एक्शन, बीच समंदर नाव पर बरसाए बम | Breaking
CM Siddaramaiah के कार्यक्रम के दौरान फोड़े गए पटाखे, लगी आग | Breaking | Karnataka News
Russo-Ukrainian war को लेकर Donald Trump का बड़ा बयान, ह'में कुछ और युद्ध खत्म करने हैं' | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश यादव के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम योगी ने विधानसभा में किया पलटवार
शंकराचार्य से फॉर्म-7 तक...अखिलेश के तीन गंभीर आरोपों पर सीएम ने विधानसभा में किया पलटवार
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
दिल्ली में अब किस परिवार का बनेगा राशन कार्ड? ये शर्तें नहीं मानीं तो नहीं होगा फायदा
दिल्ली में अब किस परिवार का बनेगा राशन कार्ड? ये शर्तें नहीं मानीं तो नहीं होगा फायदा
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
Embed widget