एक्सप्लोरर

Tiger Shroff की Baaghi 2 में विलेन बनने के लिए क्यों तैयार हुए Manoj Bajpayee, एक्टर ने बताई ये वजह

Manoj Bajpayee On Baaghi 2: मनोज बाजपेयी ने सालों बाद खुलासा किया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ की कॉमर्शियल फिल्म बागी 2 में काम करने का फैसला क्यों किया था.

Manoj Bajpayee On Baaghi 2: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर हैं. उन्होंने कई कॉमर्शियल फिल्में की हैं, लेकिन 'अलीगढ़', 'गली गुलियां', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'सत्या' में उनके कैरेक्टर को लोग आज भी याद करते हैं. ये मनोज की ऐसी फिल्में रही हैं जिन्हें प्रमोशन की जरूरत नहीं पड़ी. अब मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने अहमद खान के डायरेक्शन में बनी 'बागी 2' को क्यों साइन किया था.

मनोज बाजपेयी ने क्यों किया बागी 2 में काम? 

न्यूज18 के साथ इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया, 'अहमद खान ने सपने में मिलती है गाने को कोरियोग्राफ किया था और जब उन्होंने मुझे फिल्म में काम करने आग्रह किया, तो मैंने अपनी हामी भर दी. जब उन्होंने गाने को कोरियोग्राफ किया था, तब हम बहुत यंग थे. उनकी उम्र बहुत कम थी. उन्होंने कहा कि मनोज इस फिल्म को बनाने में मेरी मदद करो. मैं चाहता हूं कि ये फिल्म सक्सेस हो. किसी दोस्त का ऐसा कहना ही काफी थी और फिर उन्होंने मुझे ब्लॉकबस्टर फिल्म दे दी'.

मेरी किसी फिल्म ने नहीं किया 200 करोड़ का बिजनेस

मनोज ने बताया कि 'बागी 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई और इसने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरी किसी फिल्म ने 200 करोड़ की ज्यादा की कमाई की होगी'. इस मूवी में मनोज बाजपेयी के अलावा टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर जैसे सितारों ने काम किया था. खतरनाक एक्शन से भरपूर इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने विलेन का रोल निभाया था.

'द फैमिली मैन 3' में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी पिछली बार फिल्म गुलमोहर में नजर आए थे, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है. इसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई. वहीं, मनोज बाजपेयी के फैंस अब 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राज और डीके के निर्देशन में बनी इस सीरीज के दो सीजन सुपरहिट रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Mrunal Thakur Trolled: बिकिनी में फोटो डालने पर ट्रोल हुईं मृणाल ठाकुर, लोगों ने दिलाई 'सीता रामम' के कैरेक्टर की याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget