एक्सप्लोरर

Manoj Bajpayee Video: मनोज बायपेयी ने की ऑटो रिक्शा की सवारी, शेयर किया जोधपुर सैर-सपाटे का ये शानदार वीडियो

Manoj Bajpayee in Jodhpur: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज बाजपेयी इन दिनों जोधपुर में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में मनोज ने ऑटो रिक्शा की सवारी का एक वीडियो शेयर किया है.

Manoj Bajpayee Latest Video: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार मनोज बाजपेयी किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत मनोज बाजपेयी का नाम इंडस्ट्री के चुनिंदा बेहतरीन एक्टर्स में शामिल होता है.मौजूदा समय में मनोज बाजपेयी अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए राजस्थान के लोकप्रिय शहर जोधपुर में मौजूद हैं. इस दौरान मनोज ने ऑटो रिक्शा की सवारी का शानदार वीडियो शेयर किया है.

ओटो रिक्शा में बैठ मनोज बाजपेयी ने देखा जोधपुर

मनोज बाजपेयी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनोज बाजपेयी ऑटो रिक्शा में बैठकर जोधपुर के सैर सपाटे पर निकले हैं. इस दौरान मनोज काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं ऑटो रिक्शा से उतरते ही स्थानीय लोगों ने मनोज बाजपेयी के ऊपर फूल बरसा कर स्वागत किया है.

इस वीडियो के कैप्शन में मनोज बाजपेयी ने लिखा है कि- 'जोधपुर में शूट का आखिरी दिन खत्म किया. सांस्कृतिक रूप से संपन्न जोधपुर शहर को ऑटो रिक्शा से देखना एक अद्भुत नजारा रहा. हमे बुलाने के लिए सोलंकी जी आपका और जोधपुर वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं जल्द वापस आऊंगा.' मनोज बाजपेयी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस मनोज के इस सरल और साधारण स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी के पास हैं ये प्रोजेक्ट 

ओटीटी पर वेब सीरीज फैमिली मैन की अपार सफलता के बाद मनोज बाजपेयी के पास कई सारे प्रोजेक्ट मौजूद हैं. आने वाले समय में मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म सूप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी की लोकप्रिय फिल्म गली गुलियां भी मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी. इसके अलावा फैंस मनोज बाजपेयी की बहुचर्चित वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- महिला क्रिकेटरों की मैच फीस पुरुषों के बराबर होने पर खुश Shah Rukh Khan, लिखी ये खास पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
Rajesh Sharma Health: 'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget