एक्सप्लोरर

महिला क्रिकेटरों की मैच फीस पुरुषों के बराबर होने पर खुश Shah Rukh Khan, लिखी ये खास पोस्ट

Shah Rukh Khan On Women Cricket Team Equal Payment: बीसीसीआई ने हाल में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी पुरुषों के बराबर फीस देने की घोषणा की है. इस फैसले पर किंग खान ने अपनी खुशी जाहिर की.

Shah Rukh Khan On Women Cricket Team Equal Payment: हाल में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों के हक़ में एक ऐतिहासिक फैसला किया था. बोर्ड ने घोषणा की है कि अब भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर मैच फीस का भुगतान किया जाएगा. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इस फैसले पर  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने खुशी जाहिर की है. किंग खान ने जय शाह के ट्वीट पर जवाब देते हुए इसे एक बेहतरीन कदम बताया है. 

शाहरुख खान ने ट्विटर पर जय शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए महिला खिलाड़ियों के लिए खास मैसेज लिखा. उन्होंने सबसे पहले तो इस कदम की सराहना की और लिखा, " क्या अच्छा फ्रंट फुट शॉट है, खेल वैसे भी देखा जाए तो कई चीजों में बराबरी सिखाते हैं, उम्मीद है कि यह फैसला दूसरों को भी ऐसा करने को इंस्पायर करेगा."

शाहरुख खान के अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की थी. उन्होंने ट्वीट किया, "समान कार्य के लिए समान वेतन को लेकर ये बहुत बड़ा कदम है, शुक्रिया बीसीसीआई एक उदाहरण पेश करने के लिए." 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बीसीसीआई के इस फैसले की सराहना की. 


महिला क्रिकेटरों की मैच फीस पुरुषों के बराबर होने पर खुश Shah Rukh Khan, लिखी ये खास पोस्ट

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मैच फीस को लेकर दो ट्वीट किए थे. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने भेदभाव से निपटने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है. हम महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहे हैं. पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी, क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं.''

उन्होंने आगे लिखा, ''महिला क्रिकेटरों को उनके साथी पुरुष खिलाड़ियों के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा. टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और T20I के लिए 3 लाख रुपये दिए जाएंगे. जय हिंद'' इस फैसले पर सोशल मीडिया पर भी क्रिकेट फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे. अब इसमें बॉलीवुड के किंग खान भी शामिल हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif ने Vicky Kaushal को लेकर किया दिलचस्प खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget