एक्सप्लोरर

संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज

सोनम खान ने सालों बाद बताया कि उन्हें संजय दत्त पर क्रश था, लेकिन उन्होंने कभी उनसे अपने दिल की बात नहीं कही. एक्ट्रेस ने पुरानी तस्वीर शेयर कर उनके साथ काम करने की यादें ताजा कीं.

एक्ट्रेस सोनम खान ने अपने पुराने दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प राज खोला है. उन्होंने बताया कि उन्हें अपने को-स्टार संजय दत्त पर क्रश था, लेकिन उन्होंने कभी अपने दिल की बात एक्टर को नहीं बताई. सोनम ने संजय के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए उन्हें शानदार को-स्टार बताया और कहा कि वह दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं. एक्ट्रेस ने संजय के साथ फिल्मों में बिताए पलों को भी याद किया.

सोनम ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आखिरकार संजू बाबा मेरे पेज पर आ ही गए. वह इकलौते एक्टर हैं, जिनके साथ काम करते हुए मुझे चुपके से क्रश हो गया था. उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था और मैंने कभी उन्हें बताया भी नहीं. वह मेरे लिए सबसे शानदार को-स्टार थे और उनका दिल सोने जैसा है. संजू बाबा के साथ जिन भी फिल्मों में मैंने काम किया, उनसे जुड़ी खूबसूरत यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam Khan (@sonamkhan_72)

'क्रोध' में साथ आए थे नजर

सोनम खान और संजय दत्त ने साल 1990 में आई फिल्म 'क्रोध' में साथ काम किया था. शशिलाल के. नायर के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी अजय और विजय नाम के दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के हत्यारे का पता लगाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं.

हालांकि, बाद में अजय पुलिस में शामिल होने का फैसला करता है, लेकिन वह अपने भाई को भी इस रास्ते पर लाने में कामयाब नहीं हो पाता. फिल्म में बदले की कहानी के साथ दोनों भाइयों के बीच के रिश्ते को भी दिखाया गया था. सोनम खान की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'इंसानियत' थी. रमनजीत जुनेजा के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में अमिताभ बच्चन, सनी देओल, जया प्रदा, रवीना टंडन, चंकी पांडे, अनुपम खेर और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार शामिल थे. फिल्म में नूतन और विनोद मेहरा भी नजर आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का? विराट संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
‘शनिवार को नाखून मत काटो’, अमिताभ बच्चन ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल, पूछा- हरे शॉल से क्या होगा?
‘शनिवार को नाखून मत काटो’, अमिताभ बच्चन ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल
'शुरुआत यहीं से होनी चाहिए...' 'ऑरा इंडिया टूर' से पहले दिलजीत दोसांझ ने किए ताजमहल के दीदार, शेयर किया वीडियो
'ऑरा इंडिया टूर' से पहले दिलजीत दोसांझ ने किए ताजमहल के दीदार, शेयर किया वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget