एक्सप्लोरर

तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा

अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई में एक भजन नाइट में अपने पति विराट कोहली के साथ देखा गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे.

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से एक्टिंग फील्ड से दूर हैं, हालांकि वो फैंस के बीच फिर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन भगवान की भक्ति में डूबी हुई नजर आती हैं. हाल ही में मुंबई में फिर से वो भक्ति गीतों में लीन दिखाई दीं. हालांकि मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई है.

पति विराट कोहली संग भजन नाइट में पहुंचीं अनुष्का शर्मा

बता दें कि 25 अक्टूबर को अनुष्का शर्मा अपने पति और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुंबई के SVP स्टेडियम के 'डोम' में आयोजित हुए अमेरिकी भक्ति गायक कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुई थीं. भजन-कीर्तन के दौरान अनुष्का पूरी तरह भक्ति में डूबी रहीं और ताली बजाकर भजनों का आनंद लिया. जबकि उनके पास बैठे विराट कोहली भी भक्ति गीतों पर आंख बंद करके भजनों को एंजॉय करते हुए दिखाई दिए.

फैंस बोले- क्या अनुष्का फिर से प्रेग्नेंट हैं?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फोटोज और वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी से जोड़ते हुए रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, 'क्या अनुष्का फिर से प्रेग्नेंट है?

एक यूजर ने लिखा, 'क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं?' वहीं कुछ यूजर्स ने अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मजेदार रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, 'अनुष्का को भी ट्विटर से ही पता चलता होगा कि वो प्रेग्नेंट हैं.' बता दें कि अभी तक विराट और अनुष्का की तरफ से प्रेग्नेंसी रूमर्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

एक बेटी और एक बेटे के पेरेंट्स हैं अनुष्का-विराट 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था. इसके बाद कपल ने इटली में धूमधाम से दिसंबर 2017 में शादी रचा ली थी. फिर मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन दिए थे. शादी के करीब चार साल बाद विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी वामिका का साल 2021 में वेलकम किया था. जबकि दूसरी बार दोनों को पेरेंट्स बनने का सुख फरवरी 2024 में मिला. तब अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया था. अब अनुष्का के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की अफवाहें हैं.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कातिल की तलाश में शनाया कपूर
‘शनिवार को नाखून मत काटो’, अमिताभ बच्चन ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल, पूछा- हरे शॉल से क्या होगा?
‘शनिवार को नाखून मत काटो’, अमिताभ बच्चन ने अंधविश्वास पर उठाए सवाल
'शुरुआत यहीं से होनी चाहिए...' 'ऑरा इंडिया टूर' से पहले दिलजीत दोसांझ ने किए ताजमहल के दीदार, शेयर किया वीडियो
'ऑरा इंडिया टूर' से पहले दिलजीत दोसांझ ने किए ताजमहल के दीदार, शेयर किया वीडियो
'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, जबरदस्त है 12 दिनों का कलेक्शन
'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget