एक्सप्लोरर

मलाइका नहीं चाहती बने 'छैया छैया' का रीमेक, रिक्रेशन को लेकर दिया ये बयान

मलाइका अरोड़ा से जब उनके सुपरहिट सॉन्ग 'छैया छैया' को रीक्रिएट करने की बात की गई. इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वो नहीं चाहती कि इस गाने का रीमेक बने.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रीमेक और रिक्रिएशन का चलन है. आए दिन किसी न किसी पुराने हिट गाने या फिल्म को रीक्रिएट करने की खबर दी जाती है. लेकिन ये रीमेक हर किसी को पसंद नहीं आते. हाल ही में मलाइका अरोड़ा से जब उनके सुपरहिट सॉन्ग 'छैया छैया' को रीक्रिएट करने की बात की गई. इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वो नहीं चाहती कि इस गाने का रीमेक बने.

मलाइका ने हाल ही में नए डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के एक एपिसोड में इस गाने पर डांस किया था, वहीं उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जब आप यह गाना बजाते हैं तो कुछ नहीं किया जा सकता है, बस खड़े होकर डांस करिए. यह आईकॉनिक गाना है. जब मैं इस गाने को शूट कर रही थी तब गीता फराह की सहायक थीं."

View this post on Instagram
 

#blacknwhiteseries ..... @wendellrodricks @farrokhchothia #puremagic

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

वहीं उनसे रीक्रिएशन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "आज के दौर में रीक्रिएशन का दौर चल रहा है. ऐसे कुछ गाने हैं, जिन्हें छुआ नहीं जाना चाहिए. ऐसे कुछ पांच या 10 गाने होंगे. 'छैया-छैया' उनमें से ही एक गाना है. उससे छेड़छाड़ मत करो, उसे ऑरिजनल ही रहने दो."

डांसिंग दीवा मलाइका अरोड़ा को साल 1998 में आया गाना 'छैया-छैया' से प्रसिद्धि मिली थी. वहीं अभिनेत्री का मानना है कि आज कल रीमिक्स के ट्रेंड में ए. आर. रहमान के इस कंपोजिशन को फिर से रीक्रिएट नहीं किया जाना चाहिए. 'छैया-छैया' को सुखविंदर सिंह ने और सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी, वहीं यह गाना मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' का है. इस गाने के वीडियो में मलाइका अरोड़ा और शाहरुख खान हैं.

View this post on Instagram
 

Sun,star,light,happiness,peace,tolerance .......2020✨

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘तुम हीरो जैसे नहीं दिखते’, गोविंदा ने सलमान खान को दी थी सलाह, बोले- एक्सरसाइज करो
‘तुम हीरो जैसे नहीं दिखते’, गोविंदा ने सलमान खान को दी थी सलाह, बोले- एक्सरसाइज करो
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
'वो प्यार से गालियां देती है और मैं खा लेता हूं', बीवी सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर बोले गोविंदा
'वो प्यार से गालियां देती है....', बीवी सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर बोले गोविंदा
'आज तक जवाब नहीं दिया...' प्रीति जिंटा की इस हरकत से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, KBC पर लगाई डांट!
प्रीति जिंटा की इस हरकत से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, KBC पर लगाई डांट!

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget