एक्सप्लोरर

Leo Star Cast Education: किसी ने ग्रेजुएशन को किया ड्राप, तो कोई बनना चाहता था साइंटिस्ट... यहां जाने 'लियो' की स्टारकास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन?

Leo Star Cast Education: विजय थलापति अपनी फिल्म लियो से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में साउथ और बॉलीवुड के कईं स्टार्स नजर आएंगें. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Leo Star Cast Education: साउथ एक्टर विजय थलापति फिल्म "लियो" के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 अक्टूबर को रिलीज होगी. इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस काफी जोश में हैं. जब से फिल्म "लियो" का ट्रेलर आया है, इसके स्टारकास्ट भी सुर्खियों में बने हुए हैं. साउथ एक्टर्स के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड के एक्टर्स भी हैं. लेकिन क्या आप "लियो" फिल्म की स्टारकास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जानते हैं? 

'लियो' फिल्म की स्टारकास्ट कितनी पढ़ी-लिखी है
"लियो" की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को काफी इंटेंस बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि कमजोर दिल वाले इस फिल्म को ना देखें. फिलहाल जानते हैं फिल्म "लियो" के लिड स्टारकास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

विजय थलापति की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
22 जून 1974 को जन्मे विजय थलापति का होमटाउन चेन्नई है. उनका एक नाम जोसेफ विजय चन्द्रशेखर भी है. उनकी शुरुआती पढ़ाई कोडंबक्कम में फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई है. जिसके बाद विजय ने विरुगमबक्कम में बालालोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया था. विजय ग्रेजुएशन के लिए चेन्नई चले गए थें. वहां जाकर लोयोला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशंस में पढ़ाई शुरू की, लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक्टर विजय ने कॉलेज ड्रॉपआउट कर दिया था.

संजय दत्त की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले संजय दत्त को आप संजू या बाबा के नाम से भी जानते होंगे. उन्होंने अपने करियर में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं. हालांकि संजय दत्त बॉलीवुड के नामी गरामी एक्टर्स में से एक हैं. संजय दत्त की स्कूलिंग हिमाचल प्रदेश के द लॉरेंस स्कूल कसौली से हुई है. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है.

तृषा कृष्णन के पास है ये डिग्री
एक्ट्रेस तृषा ने चेन्नई के चर्च पार्क में सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल से स्कूलिंग पूरी की है. बाद में चेन्नई के एथिराज कॉलेज फॉर वुमेन से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) कोर्स किया. उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और कई प्रिंट और टेलीविजन एडवर्टाइजमेंट में भी दिखाई दीं.

अनुराग कश्यप बनना चाहते थें साइंटिस्ट
बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर अनुराग कश्यप फिल्म "लियो" में विजय थलापति के साथ दिखेंगे. अनुराग कश्यप ने शुरुआती शिक्षा के लिए देहरादून के ग्रीन स्कूल में दाखिला लिया था. उसके बाद अनुराग ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से स्कूलिंग पूरी की. साइंटिस्ट बनने की चाह में वे दिल्ली आ गए और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से जूलॉजी में साल 1993 में ग्रेजुएट हुए.

ये भी पढ़ें: पढ़ाई में शानदार और एक्टिंग में दमदार हैं साई पल्लवी, जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं साउथ स्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
'कुछ सितारे खाकी पहनकर जमीन पर चमकते हैं', यूपी पुलिस के एंथम की बिग बी ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यूपी पुलिस का एंथम, तारीफ में कही ये बात
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget