एक्सप्लोरर

पर्दे पर हिट रही इन फिल्मों को रिलीज से पहले झेलना पड़ा विवाद, टाइटल की वजह से हुआ विरोध

Bollywood Movies: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी बनी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है लेकिन रिलीज से पहले इन्हें टाइटल को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा था.

हिंदी सिनेमा में आए दिन नई फिल्में रिलीज हो जाती हैं. कुछ फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं तो कुछ फिल्में रिलीज से पहले ही विवादों में घिर जाती हैं और फिल्मों को बैन कराने के लिए लोग सड़कों पर उतर आते हैं. आज हम उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन फिल्मों के टाइटल को लेकर इतना विवाद हो गया कि मेकर्स को नाम बदलना पड़ा. इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण तक के नाम शामिल हैं.

लक्ष्मी

9 नवंबर 2020 को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' विवादों में रही थी. फिल्म को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि फिल्म को बैन करवाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए थे. विवाद का विषय फिल्म का नाम ही रहा. पहले फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' था. देवी लक्ष्मी का नाम बॉम्ब से जोड़ने की वजह से कुछ राजनैतिक दलों ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी, लेकिन बाद में फिल्म से 'बॉम्ब' शब्द हटा दिया गया.

पद्मावत

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' का विवाद कोई नहीं भूल सकता. फिल्म को लेकर इतना विरोध हुआ कि बजरंग दल ने फिल्म के सेट पर पहुंचकर तोड़ तोड़फोड़ तक कर दी थी. कुछ राजनीतिक दलों का आरोप था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, हालांकि फिल्म में कुछ बदलाव करने के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से 'पद्मावत' कर दिया गया.

गोलियों की रासलीला- राम-लीला

फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला- राम-लीला' पर्दे पर हिट साबित हुई थी, लेकिन पर्दे पर फिल्म को रिलीज कराने के लिए मेकर्स को काफी मेहनत करनी पड़ी थी. फिल्म के नाम में भगवान राम का नाम होने की वजह से फिल्म का विरोध किया गया. बाद में फिल्म का नाम बदलना पड़ा. पहले फिल्म का नाम सिर्फ 'रामलीला' था.

बिल्लू

2009 में रिलीज हुई फिल्म 'बिल्लू' भी अपने नाम की वजह से विवादों में रही थी. पहले फिल्म का नाम 'बिल्लू बार्बर' था. बार्बर को लेकर लोगों ने विरोध किया, क्योंकि लोगों का मानना था कि फिल्म का टाइटल एक विशेष कम्यूनिटी को टारगेट कर रहा है. मेकर्स ने विवाद को देखते हुए फिल्म का नाम बदल दिया.

आर राजकुमार

शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'आर राजकुमार' 2013 में रिलीज हुई थी. फिल्म में 'रैम्बों' शब्द को लेकर विवाद रहा. फिल्म के खिलाफ कानूनी नोटिस भी निकाले गए, जिसके बाद फिल्म का टाइटल 'आर राजकुमार' किया गया.

लवयात्री

2018 में आई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म 'लवयात्री' भी अपने नाम को लेकर विवादों में रही. फिल्म का पहले नाम 'लवरात्रि' था, लेकिन फिल्म का नाम हिंदू त्योहार नवरात्रि से मिलता-जुलता था, जिसके लेकर लोगों ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा का बड़ा खुलासा, करण-जौहर और आदित्य चोपड़ा के कारण संजय लीला भंसाली संग नहीं कर पाए काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday BO Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
तीसरी शादी के बाद इन फिल्मों से धूम मचांएगे आमिर खान, 460 करोड़ी मूवी का सीक्वल भी शामिल
तीसरी शादी के बाद इन फिल्मों से धूम मचांएगे आमिर, 460 करोड़ी मूवी का सीक्वल भी शामिल
अंशुला की रोहन ठक्कर संग शादी के बाद भाई अर्जुन कपूर हुए इमोशनल, बहन संग तस्वीरें शेयर कर लिखा - 'तुम हमेशा मेरी रहोगी...'
'तुम हमेशा मेरी रहोगी...', अंशुला की रोहन ठक्कर संग शादी के बाद भाई अर्जुन कपूर हुए इमोशनल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget