एक्सप्लोरर
‘ला ला लैंड’ ने जीता प्रोड्यूसर्स गिल्ड का टॉप फिल्म अवॉर्ड

लॉस एंजिलिस: साल 2016 के लिए सीजन की फेवरेट ‘ला ला लैंड’ ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (पीजीए) के डेरिल एफ जानुक अवॉर्ड को जीत लिया है. वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर फ्रेड बर्जर, जॉर्डन होरोविट्ज और मार्क प्लाट ने इस सबसे बड़े सम्मान को हासिल किया. बेवरली हिल्टन होटल में हुए 28वें सालाना प्रोडयूसर्स गिल्ड अवॉर्डस के खत्म होने के मौके पर डस्टिन हॉफमैन ने यह पुरस्कार दिया. इस संगीतमय कॉमेडी-ड्रामा ने ‘अराइवल’, ‘डेडपूल’, ‘फेंसेज’, ‘हेक्सा रिज’, ‘हेल ऑर हाई वाटर’, ‘हिडन फिगर्स’, ‘लॉयन’, ‘मैनचेस्टर बाई द सी’ और ‘मूनलाइट’ को शिकस्त देकर ये सम्मान हासिल किया.
और पढ़ें
Source: IOCL

























