एक्सप्लोरर

'मुक्काबाज़', 'कालाकांडी' और 1921, आज ये तीन फिल्में हो रही हैं रिलीज

ये तीनों फिल्म एक दूसरे से बहुत अलग हैं. ‘मुक्काबाज़’ स्पोर्ट्स ड्रामा है , 'कालाकांडी’ ब्लैक कॉमेडी है और विक्रम भट्ट की ‘1921’ हॉरर फिल्म है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की तीन फिल्में आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. आज बॉक्स ऑफिस पर एक साथ तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं. साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर ये पहली भिड़ंत है. ये तीनों फिल्म एक दूसरे से बहुत अलग हैं. ‘मुक्काबाज़’ स्पोर्ट्स ड्रामा है , 'कालाकांडी’ ब्लैक कॉमेडी है और विक्रम भट्ट की ‘1921’ हॉरर फिल्म है. कालाकांडी- अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालाकांडी' ब्लैक कॉमेडी  है. ये फिल्म एक रात में घटी चार कहानियों को मिला कर बनाई गई है. फिल्म में सैफ़ के अलावा दीपक डोबरियाल, अक्षय ओबरॉय और सोबिता धूलिपाला भी हैं. कालाकांडी पिछले साल सितम्बर में ही रिलीज़ होने वाली थी लेकिन सेंसर ने फिल्म में 78 कट्स लगाने को कहा तो इस फिल्म के निर्माता अपीलेट ट्रिब्यूनल चले गए और अब कालाकांडी को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. फिल्म में सिर्फ़ एक कट लगा है. सैफ की पिछली फिल्म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. अब इस फिल्म से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं. 1 मुक्काबाज़- 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' जैसी गोलीबारी वाली फिल्में बना चुके अनुराग कश्यप 'मुक्काबाज़' फिल्म के जरिये इंडियन स्पोर्ट्स ड्रामा लेकर आ रहे हैं. यूपी के बरेली के बैकग्राउंड में बनी इस फिल्म में एक बॉक्सर की कहानी को दिखाया गया है. इसमें बॉक्सिंग के अलावा कई तरह के सामाजिक मुद्दों पर भी फोकस किया गया है. विनीत कुमार सिंह इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका में हैं. जोया हुसैन इस फिल्म डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म का रनिंग टाइम करीब दो घंटे और 25 मिनट है. फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. यहां पढ़ें मूवी रिव्यू- मुक्काबाज़ 1921 तीसरी फिल्म है विक्रम भट्ट की '1921', जो कि एक  हॉरर फिल्म है. ये फिल्म  1920 सीरीज़ की अगली कड़ी है. इसमें ज़रीन खान और करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले ज़रीन खान 'अक्सर 2' में नज़र आईँ थीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.  अब उन्हें भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लीव इंडिया' नोटिस मिलने के बाद इमरान खान ने गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन को लगाया गले, कजिन भी दिखीं साथ
'लीव इंडिया' नोटिस मिलने के बाद इमरान खान ने गर्लफ्रेंड-कजिन को लगाया गले, देखें फोटो
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' के आते ही बिगड़ा 'दृश्यम 3' का खेल, 'हनुमान अंश' का सिंहासन भी डोला
थर्सडे को 'जेलर 2' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'दृश्यम 3'- 'हनुमान अंश' का का बिगड़ा खेल
'मैं भगवान राम का रोल निभाने के लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने 'रामायण' को लेकर किया बड़ा खुलासा
'मैं भगवान राम का किरदार निभाने के लायक नहीं हूं', रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget