एक्सप्लोरर

Birthday Special: जानिए कैसे हुई थी सलमान खान की बॉलीवुड में एंट्री, 'मैंने प्यार किया' से 'दबंग-3' तक

सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. कल देर रात सलमान खान ने भाई सोहेल खान के घर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाने वाले सलमान खान आज 54 साल के हो गए हैं. बॉलीवुड के चुलबुल पांडे को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 30 साल हो गए हैं. अपने करियर के दौरान सलमान ने कई नए चेहरों को एक पहचान दिलाई है. आइए जानते हैं कैसे हुई थी सलमान खान की बॉलीवुड में एंट्री.

फिल्म 'मैंने प्यार किया' से हुई करियर की शुरुआत

फिल्मी दुनिया में मैंने प्यार किया से एंट्री मारने वाले सलमान खान के लिए इस साल की आखिरी फिल्म रही है दबंग-3. मैंने प्यार किया सिर्फ सलमान खान के लिए ही डेब्यू फिल्म नहीं थी बल्कि इस फिल्म के साथ राजश्री प्रोडक्शन के सूरज बड़जात्या भी बतौर निर्देशक डेब्यू करने वाले थे. बस यूं मान लीजिए कि इस फिल्म को बनाना सूरज के लिए खुद को दुनिया के सामने साबित करने का चैलेंज था. सूरज बताते हैं, ''मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पहले इंग्लिश में लिखी थी और अपने पिता जी को दिखाई. उन्हें और मेरी टीम को ये बहुत पंसद आई. उसके बाद मुझे इसे हिंदी में ट्रांसलेट करने के लिए कहा गया. स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद अब हमारे सामने सबसे बड़ा चैलेंज था इस फिल्म के लिए स्टार कास्ट चुनने का. हम शुरू से ही चाहते थे कि इस फिल्म के लिए हमें दो नए और फ्रैश चेहरे मिलें. जिसके लिए हमने न जाने कितने ही ऑडिशन लिए.''

पहले फरहान खान को मिला था फिल्म में ब्रेक

बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि सलमान के ऑडिशन से पहले ही प्रेम को चुन लिया गया था. लेकिन वो कहते हैं न कि किस्मत अपना रास्ता खुद बना लेती है. सलमान को ये रोल मिलना ही था इसलिए थोड़ी देरी से ही सही लेकिन फिल्म उन तक पहुंच ही गई. इस फिल्म के लिए पहले फराज खान को फाइनल कर दिया गया था लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. फराज खान खान की तबीयत खराब होने की वजह से सूरज के सामने एक बार फिर प्रेम की तलाश करने की चुनौती आ खड़ी हुई थी.

इसी दौरान किसी ने सूरज को बताया कि मशहूर लेखक सलीम खान का बेटा इन दिनों काम की तलाश में है. सूरज बताते हैं, ''जब हमें पता चला कि सलीम खान के बेटे काम की तलाश में हैं तो सबसे पहले मेरे दिमाग में खयाल आया कि पता नहीं इतने बड़े लेखक का बेटा हमारे साथ काम करना भी चाहेगा या नहीं. इसके बाद एक दो और लोगों ने मुझे सलमान के बारे में बताया. तब मैंने सलमान से मिलने का प्लान बनाया.''

सलमान की दरियादिली ने जीता दिल

जब सूरज ने पहली बार सलमान का सामने देखा तो उन्हें वो पसंद नहीं आए थे लेकिन जब सलमान ने अपनी तस्वीरें उन्हें दिखाई थी तो वो एक दम हैरान रह गए थे. इसके बाद सलमान का ऑडिशन लिया गया हालांकि पहला ऑडिशन सूरज को पसंद नहीं आया और उन्होंने सलमान को करीब 4 महीने तक लटकाए रखा. लेकिन जब फाइनली सूरज, सलमान को ये बताने पहुंचे की वो इस फिल्म में सलमान को नहीं ले रहे हैं तो ये सुनते ही सलमान अपने कुछ दोस्तों की तस्वीर निकाली और कहा कि कोई बात नहीं अगर आप मुझे नहीं ले रहे हैं तो आप इसे ले लीजिए.

सूरज बताते हैं, जब मैंने सलमान को बताया कि हम उन्हें इस फिल्म में नहीं ले रहे हैं तो उन्होंने अपने दोस्त को ये रोल दिलवाने की सिफारिश की. यही एक बात थी जो मेरे दिल को छू गई. सलमान का ऑडिशन तो हमें पहले ही पसंद नहीं आया था, लेकिन उनकी ये दरियादिली या यूं कहें नेकदिली मेरे मन को भा गई थी और मैंने डिसाइड कर लिया का ये ही हमारी फिल्म का प्रेम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज
सलमान खान का Youtube पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो
सलमान खान का यूट्यूब पर धमाकेदार डेब्यू, शेयर किया पहला वीडियो

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget