एक्सप्लोरर

Box Office : जानें, पहले दिन श्रीदेवी की 'मॉम' ने की है कितनी कमाई?

नई दिल्ली : फिल्म 'मॉम' की पहले दिन की कमाई आ गई है. श्रीदेवी की इस फिल्म ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

ट्रेड ट्रेकर रमेश बाला ने ट्वीट कर यह भी बताया है कि भारत में 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' ने शुक्रवार को 8.5 करोड़ और 'गेस्ट इन लंदन' ने 2.10 करोड़ रुपये की कमाई की. बता दें कि श्रीदेवी मां के क़िरदार में 'मॉम' में मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ हुई एक घटना के बाद हालातों से लड़ती है. इस फिल्म में श्रीदेवी ‘देवकी’ नामक किरदार में हैं, जो दो बेटियों की मां हैं और उनके पास एक परफेक्ट फैमिली है. खास बात यह है कि ‘मॉम’ का निर्माण श्रीदेवी के फिल्मकार-पति बोनी कपूर ने किया है. यह फिल्म श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के अवसर पर आज 7 जुलाई को रिलीज हो रही है. 7 जुलाई, 1967 को महज 4 साल की उम्र में पहली बार तमिल फिल्म थुनीवं के सेट पर पहुंची श्रीदेवी की ‘मॉम’ उनके करियर की 300वीं फिल्म भी है. एबीपी न्यूज़ की फिल्म समीक्षा के मुताबिक इस फिल्म की कहानी बहुत ही साधारण है लेकिन इसे श्रीदेवी की बेहतरीन एक्टिंग ने असाधारण बना दिया है. इसी साल अप्रैल में रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ' रिलीज हुई थी जिसका प्लॉट और कहानी सब कुछ 'मॉम' जैसा ही था. इन दोनों फिल्मों की कहानी में कोई फर्क नहीं है, फर्क है तो उसे पर्दे पर उतारने की कला में...यहां पढ़ें फिल्म रिव्यू... मूवी रिव्यू: न्याय के लिए 'गलत और बहुत गलत' के बीच जूझती है श्रीदेवी की 'मॉम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
कंफर्म: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द
'बहुत मोटी हो, हीरोइन कैसे बनेगी ये', राधिका मदान ने झेला बॉडी शेमिंग का दर्द

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget