भोजपुरी स्टार खेसारी लाल पर हुआ हमला, VIDEO शेयर करते हुए कहा - मेरी हत्या की कोशिश की गई
खेसारी लाल ने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में खेसारी लाल ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या करने की कोशिश की. खेसारी लाल ने वीडियो में कहा, 'कल मेरी हत्या हो जाती, मेरी गाड़ी पर करीब 200 से भी ज्यादा बार पत्थर फेंका गया.'

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल पर रविवार रात कुछ लोगों ने हमला किया गया. बताया जा रहा है कि ये हमला खेसारी लाल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए किया गया. इस मामले को लेकर खुद खेसारी लाल ने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में खेसारी लाल ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या करने की कोशिश की. खेसारी लाल ने वीडियो में कहा, 'कल मेरी हत्या हो जाती, मेरी गाड़ी पर करीब 200 से भी ज्यादा बार पत्थर फेंका गया.'
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजपूत लोग उन पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं और इसकी वजह से उनके शो में आई जनता को परेशान कर रहे हैं. खेसारी लाल ने अपने वीडियो में सुधीर नामक व्यक्ति पर इस हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुधीर मेरी बेटी और मेरी बहनों को गाली दिलवाते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ये सब हमले अगर मेरे चुनाव लड़ने को लेकर करवाया जा रहे है तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. मैं एक कलाकार हूं और कलाकार की कोई जाति नहीं होती.
खेसारी लाल यादव के शो में आखिर हंगामा क्यों हुआ इसे लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. खेसारी ने रोते हुए वीडियो में कहा कि मुझे मरवा दीजिए अगर आपको मुझसे परेशानी है. इतना ही नहीं खेसारी लाल ने अपने फेसबुक पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें सुधीर नामक एक व्यक्ति ये दावा करते हुए दिख रहे हैं कि उन्होंने खेसारी के खिलाफ आगाज कर दिया है.
अब ये मामला आपसी दुश्मनी का है या फिर राजनीति का. इसे लेकर कुछ भी कह पाना फिलहाल मुश्किल है.
Source: IOCL



























