एक्सप्लोरर

Khel Khel Mein Vs Vedaa BO Collection Day 11: दूसरे संडे कमाई में हुआ मामूली इजाफा, फिर भी डिजास्टर बनीं अक्षय-जॉन की फिल्में, जानें-11वें दिन का कलेक्शन

Khel Khel Mein Vs Vedaa BO Collection: ‘खेल-खेल में’ और ‘वेदा’ की कमाई में दूसरे वीकेंड बेशक मामूली तेजी देखी गई लेकिन ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी हैं.

Khel Khel Mein Vs Vedaa BO Collection Day 11: पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’, ‘खेल-खेल में’ और ‘वेदा’ का महाक्लैश हुआ था. हालांकि तीनों फिल्में एक ही दिन 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुईं लेकिन सबसे ज्यादा फायदा श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म को हुआ. ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही कब्जा जमा लिया और अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ का बुरा हाल कर दिया. हालांकि, अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ ने पिछले कुछ दिनों में जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ को पछाड़ते हुए बढ़त हासिल की है. चलिए यहां जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई?
‘स्त्री 2’ अक्षय कुमार स्टारर ‘खेल खेल में’ पर कहर बनकर टूट रही है और फिल्म को कमाई का मौका नहीं दे रही है. उम्मीद थी की ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी लेकिन रिलीज के पहले दिन ही इसने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. फिल्म एक भी दिन डबल डिजीट में कमाई नहीं कर पाई और अब तो ‘खेल खेल में’ मुश्किल से चंद करोड़ कमा पा रही है. 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है और इसके लिए आधा बजट निकालना भी बेहद मुश्किल हो गया है.

‘खेल खेल में’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते हैं और इसने दूसरे फ्राइडे जहां 70 लाख कमाए तो दूसरे शनिवार फिल्म की कमाई में 92.86 फीसदी की तेजी आई और इसने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के दूसरे संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने दूसरे संडे 1.75 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘खेल खेल में’ का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 23.15 करोड़ रुपये हो गया है.

वेदा’ ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई?
‘स्त्री 2’ ने ‘वेदा’ को कही का नहीं छोड़ा है. श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म के आगे जॉन अब्राहम की फिल्म की कमाई गर्त में चली गई है और ये बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टर बन गई है. हैरान की बात ये है कि ये फिल्म पहले हफ्ते में तीन छुट्टियों पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई और दूसरे वीकेंड पर भी ऑडियंस ने ‘वेदा’ को कोई भाव नहीं दिया. इसी के साथ ‘वेदा’ की हालत बद से बदतर हो चुकी है.

 वहीं कमाई की बात करें तो ‘वेदा’ ने पहले हफ्ते में 17.6 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे फ्राइडे 30 लाख कमाए और दूसरे शनिवार ‘वेदा’ का कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा. वहीं अब ‘वेदा’ की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेदा’ ने रिलीज के 11वें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘वेदा’ का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 19.25 करोड़ रुपये हो गया है.

वेदा’ और ‘खेल खेल में’ की कमाई गर्त में गई
‘खेल खेल में’ ने बेशक वीकेंड पर एक करोड़ से ज्यादा की कमाई की है लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर काफी खस्ता हालत में है वहीं ‘वेदा’ तो बुरी तरह मिट्टी मे मिल चुकी है. दोनों ही फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी हैं और इनकी कमाई की रफ्तार देखते हुए साफ लग रहा है कि ये अब जल्द ही टिकट काउंटर पर दम तोड़ देगी. खासतौर पर ‘वेदा’ तो अंतिम सांसे ही गिन रही है. फिलहाल बड़ी स्टार कास्ट और बड़े बजट वाली ये दोनों ही फिल्में मेकर्स के लिए बहुत बड़ा घाटे का सौदा साबित हुई हैं.

यह भी पढ़ें: साउथ की तो बात छोड़िए, बॉलीवुड ने हॉलीवुड को भी दे दी पटखनी, वजह बने अरिजीत सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले 1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
'मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं', हिंदू धर्म में आस्था रखने वाली मुमताज का बड़ा बयान
'मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं', मुमताज ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget