एक्सप्लोरर

साउथ की तो बात छोड़िए, बॉलीवुड ने हॉलीवुड को भी दे दी पटखनी, वजह बने अरिजीत सिंह

Arijit Singh Beats Taylor Swift On Spotify: अरिजीत सिंह अब म्यूजिक एप स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजीशियन बन गए हैं. उन्होंने टेलर स्विफ्ट और एड शिरीन को भी पछाड़ दिया है.

Arijit Singh Beats Taylor Swift On Spotify: बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह ने एक खास मामले में दुनियाभर के म्यूजीशियन को पछाड़ दिया है. अरिजीत सिंह अब म्यूजिक एप स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजीशियन बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने हॉलीवुड तक को पटखनी दे दी है.

अपने बेहतरीन गानों और सुरीली आवाज से अरिजीत सिंह ने दुनियाभर के फैंस को अपना दीवाना बनाया है. उनकी फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में है. अब अरिजीत सिंह ने स्पॉटीफाई पर दुनिया की दिग्गज म्यूजिक हस्तियों को पछाड़कर सभी को हैरान कर दिया है.

टेलर स्विफ्ट से आगे निकले अरिजीत सिंह

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

स्पॉटीफाई डिजिटल म्यूज़िक, पॉडकास्ट और वीडियो सर्विस एप है. इसका इस्तेमाल कई मशहूर हस्तियां करती है. बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दे चुके अरिजीत सिंह ने स्पॉटीफाई पर हॉलीवुड सेलेब्स तक को धूल चटा दी है. पहले स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजिशियंस में हॉलीवुड की फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट पहले नंबर पर थीं. हालांकि अरिजीत सिंह उनसे आगे निकल चुके हैं. स्पॉटीफाई पर अरिजीत के 118.69 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि टेलर के 117.18 मिलियन फॉलोअर्स है.

एड शिरीन से भी आगे निकले अरिजीत

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

अरिजीत सिंह ने फेमस ब्रिटिश सिंगर एड शिरीन को भी पछाड़ दिया है. स्पॉटीफाई पर एड के 115.01 मिलियन फॉलोअर्स. वे इस एप पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले तीसरे म्यूजीशियन हैं. वहीं एरियाना ग्रांडे 98 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे और बिली इलिश 96 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवे स्थान पर है.

स्पॉटीफाई पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले इंडियन म्यूजीशियन बने थे अरिजीत

अरिजीत सिंह इससे पहले भी स्पॉटीफाई पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं. गौरतलब है कि अरिजीत सिंह स्पॉटीफाई पर 100 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले इंडियन म्यूजीशियन भी बने थे. उन्होंने अगस्त 2023 में ये मुकाम हासिल किया था. जबकि अब एक साल बाद अगस्त 2024 में वे दुनिया में स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले म्यूजीशियन बन चुके हैं.

सितंबर में यूके में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे अरिजीत

अरिजीत सिंह सितंबर 2024 में यूके का दौरा करेंगे. इस दौरान वे लंदन, बर्मिंघम, रोटरडन और मैनचेस्टर में लाइव कॉन्सर्ट करेंगे. पहले उनका यूके टूर अगस्त 2024 में होना था लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इसे पोस्टपोन कर दिया था.

यह भी पढ़ें: पहनने को नहीं थे अच्छे कपड़े, चॉल में बीता बचपन, आज हैं इंडस्ट्री के टॉप फिल्ममेकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget