एक्सप्लोरर

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 19: 'खेल खेल में’ का निकला तेल, अब टिकना हो रहा मुश्किल, 19वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

Khel Khel Mein Box Office Collection: ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है. ये फिल्म रिलीज के 19 दिन बाद भी 30 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है.

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही है. दरअसल इस फिल्म को स्त्री 2 के साथ रिलीज होने का इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा कि ये फ्लॉप ही हो गई. फिल्म रिलीज के पहले दिन से लेकर आज तक एक बार भी डबल डिजीट में कमाई नहीं कर पाई उल्टा इसके कलेक्शन का ग्राफ गिरता ही चला गया. हालांकि फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब पसीना बहा रही है और रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी पहुंच चुकी है. चलिए यहां जानते हैं  ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 19वें दिन कितनी कमाई की है?

‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 19वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार का करियर कोविड के बाद से पटरी से उतरा हुआ है. एक्टर की ओएमजी 2 और सूर्यवंशी को छोड़कर तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई हैं. इस साल भी अब तक अक्षय की तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सरफिरा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. उम्मीद थी कि ‘खेल खेल में’ अक्षय के करियर को सहारा दे पाएगी लेकिन इस फिल्म ने भी धोखा दे दिया और ये भी बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिव्यू मिला था लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर परफॉर्म नहीं कर पाई. रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी ये अपना आधा बजट वसूलने से कई करोड़ दूर है.

वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के पहले हफ्ते मे 19.35 करोड़ कमाए और दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे हफ्ते के तीसरे शुक्रवार ‘खेल खेल में’ ने 65 लाख तीसरे शनिवार 1.15 लाख और तीसरे रविवार 1.35 करोड़ का कारोबार किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे मंडे की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल में’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 0.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘खेल खेल में’ की 29 दिनों की कुल कमाई अब 29.75 करोड़ रुपये हो गया है.

खेल खेल में के लिए आधा बजट निकालना नामुमकिन
‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. बावजूद इसके 100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म के लिए अपना आधा बजट निकालना भी नामुमकिन लग रहा है. यहां तक कि फिल्म के लिए 30 करोड़ का आंकड़ा छूना भी नाकों चने चबाना जैसा हो गया है. फिलहाल फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर अपने आखिरी दिनों में ही लग रही है. देखने वाली बात होगी कि ‘खेल खेल में’ और कब तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती है.

बता दें कि ‘खेल खेल में’ का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. फिल्म ने अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील ने अहम भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें:-टीवी की 'चंद्रकांता' ने अक्षय कुमार संग की थी फिल्म, हॉलीवुड में भी किया काम,लेकिन एक विवाद के बाद नहीं मिला काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से...', जब 80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे सलमान खान, बाल-बाल बची थी जान
'मेरा सिर पहाड़ की चट्टान से...', जब 80 फीट ऊंची पहाड़ी से कूद गए थे सलमान खान, बाल-बाल बची थी जान
शेखर कपूर ने बॉलीवुड के स्टार को बताया अगला 'जेम्स बॉन्ड', जानें क्या है उनकी खासियत
शेखर कपूर ने बॉलीवुड के स्टार को बताया अगला 'जेम्स बॉन्ड', जानें क्या है उनकी खासियत
पिता सलीम खान से हर सलाह लेते हैं सलमान खान, भाईजान ने कहा- 'वो जो बोलते हैं, वही करता हूं'
पिता सलीम खान से हर सलाह लेते हैं सलमान खान, भाईजान ने कहा- 'वो जो बोलते हैं, वही करता हूं'

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget