एक्सप्लोरर

KGF 2 Box Office: सुपरस्टार यश की 'केजीएफ 2' ने मचाया तहलका, 6 दिनों में ही तोड़े कई रिकॉर्ड, कमाई जान दंग रह जाएंगे

केजीएफ 2 के हिंदी वर्ज़न ने बड़ी बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अब ये 250 करोड़ के क्लब में सबसे कम दिनों में शामिल होने वाली फिल्म भी बनने जा रही है.

सुपरस्टार यश, एक्ट्रेस श्रीनिधी शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पहले वीकेंड पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद फिल्म वीकडेज़ में भी कामयाबी के झंडे गाड़ रही है. फिल्म को रिलीज़ के छठे दिन भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक केजीएफ 2 ने छठे दिन मंगलवार को 19.14 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया है. इससे पहले फिल्म ने रिलीज़ के दिन गुरुवार को 53.95 करोड़ रुपये, दूसरे दिन शुक्रवार को 46.79 करोड़ रुपये, तीसरे दिन शनिवार को 42.90 करोड़ रुपये, चौथे दिन रविवार को 50.35 करोड़ रुपये और पांचवें दिन सोमवार को 25.57 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 238.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है.

 

अब इस रिकॉर्ड पर नज़र

केजीएफ 2 के हिंदी वर्ज़न ने बड़ी बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अब ये 250 करोड़ के क्लब में सबसे कम दिनों में शामिल होने वाली फिल्म भी बनने जा रही है. वीकडेज़ में दो दिनों में जैसा कारोबार फिल्म ने किया है उससे साफ है कि ये बुधवार यानी आज ही 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी.

केजीएफ 2 का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. इस फिल्म में यश ने मुख्य भूमिका निभाई है. उनके अलावा फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी, अर्चना जोइस और प्रसाश राज जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है. समीक्षों ने भी इसकी तारीफ की है.

KGF 2 ने ये बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए

हिंदी बेल्ट में बेस्ट ओपनिंग

हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड वीकेंड कलेक्शन

हिंदी बेल्ट में संडे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन

कर्नाटक की सबसे बड़ी ओपनर

कर्नाटक में रिकॉर्ड ओपनिंग वीकेंड

केरल में सबसे बड़ी ओपनर

केरल में रिकॉर्ड ओपनिंग वीकेंड

अक्षय कुमार को पहले लड़कियों को छूने तक से लगता था डर, इस वजह से हुआ था पहला ब्रेकअप

एक प्ले में बेटी की परफॉरमेंस देखकर समझ गए थे शाहरुख खान-गौरी, एक्ट्रेस बनेंगी सुहाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget