एक्सप्लोरर

Kesari 2 Box Office Collection Day 4: 'केसरी 2' ने चौथे दिन तोड़े 2025 की 9 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'जाट' के सामने टिके हुए हैं अक्षय कुमार

Kesari 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की केसरी 2 को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी अच्छा कमाई जारी रखी है. यहां जानिए 4 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Kesari 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले से मौजूद सनी देओल की जाट के साथ सिनेमाहॉल में मौजूद है. तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म को सिर्फ 1000 स्क्रीन्स दी गई हैं और उसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती 3 दिनों में बढ़िया कमाई की है.

फिल्म सही मायने में करीब एक दर्जन फ्लॉप फिल्म देने वाले अक्षय कुमार का बेहतरीन कमबैक साबित हुई है. फिल्म को ज्यादातर रिव्यूवर्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं और साथ ही साथ अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ की है.

कम स्क्रीन में रिलीज किए जाने के बावजूद केसरी 2 अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म की आज की कमाई यानी चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और कौन से रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

केसरी 2 ने ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग डे पर जितना कलेक्शन किया उससे ज्यादा कलेक्शन दूसरे और तीसरे दिन किया. तीन दिनों में फिल्म ने 29.62 करोड़ रुपये कमा लिए. नीचे टेबल में आप फिल्म की हर दिन की कमाई अलग-अलग देख सकते हैं.

बता दें कि टेबल में आज की कमाई से जुड़े आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं और फाइनल नहीं हैं. ये आंकड़े 10:20 बजे तक के हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1 7.84
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2 10.08
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3 11.70
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4 4.50
Kesari Chapter 2 Total Box Office Collection 34.12

केसरी चैप्टर 2 ने आज तोड़े कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड

इस साल कुल 14 बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं. जिनमें से छावा (600 करोड़ के ऊपर कलेक्शन), सिकंदर (करीब 110 करोड़ रुपये) और स्काई फोर्स (112.75 करोड़) और फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर चल रही सनी देओल की जाट (77 करोड़ करीब) को लगाकर 4 बड़ी फिल्मों से केसरी चैप्टर 2 पीछे हैं.

इसके अलावा, इमरजेंसी (18.35 करोड़), आजाद (6.35 करोड़), लवयापा (6.85 करोड़), बैडऐस रविकुमार (8.38 करोड़), मेरे हस्बैंड की बीवी (10.31 करोड़), क्रेजी (13.99 करोड़), फतेह (13.35 करोड़), और सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (2.15)  को लगाकर केसरी 2 ने टोटल 8 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को कल ही पीछे कर दिया था. फिल्म ने आज देवा (33.9 करोड़) को भी पछाड़ा है.

अब द डिप्लोमैट (35.9 करोड़) ही बची है जिसका रिकॉर्ड केसरी 2 कल तक तोड़ देगी. ऐसा होते ही तो जाट के बाद केसरी 2 बॉलीवुड की दूसरी ऐसी फिल्म बन जाएगी जिसने इस साल आई 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

केसरी 2 के बारे में

डेब्यूटेंट करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म को 150 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड और उसके बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित है जिसमें अक्षय सी शंकरन नायर की भूमिका में दिखे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' के रोल में लेने के क्यों खिलाफ हैं मुकेश खन्ना? एक्टर बोले- 'मेरा करो़ड़ों का नुकसान हो रहा है....'
रणवीर सिंह को 'शक्तिमान' के रोल में क्यों नहीं लेना चाहते मुकेश खन्ना? एक्टर ने बता दी वजह
'सेट्स पर बेहोश...'एली अवराम ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा, साउथ इंडस्ट्री को बताया बेहतर
एली अवराम ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा, साउथ इंडस्ट्री को बताया बेहतर
'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं', Athiya Shetty ने KL Rahul को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, पति संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
अथिया शेट्टी ने केएल राहुल पर लुटाया खूब प्यार, पति के बर्थडे पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
Bhooth Bangla BO Day 2 Live: दूसरे दिन भी 'भूत बंगला' का भौकाल, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 2 करोड़ के पार
Live: दूसरे दिन भी 'भूत बंगला' का भौकाल, दोपहर 1 बजे तक कलेक्शन 2 करोड़ के पार

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Women Reservation Bill: लोकसभा की 543 सीटों में क्यों नहीं लागू हो सकता महिला आरक्षण, सरकार और विपक्ष के क्या हैं दावे?
Women Reservation Bill: लोकसभा की 543 सीटों में क्यों नहीं लागू हो सकता महिला आरक्षण, सरकार और विपक्ष के क्या हैं दावे?
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
'सेट्स पर बेहोश...'एली अवराम ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा, साउथ इंडस्ट्री को बताया बेहतर
एली अवराम ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा, साउथ इंडस्ट्री को बताया बेहतर
LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-
विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- "शायद उनका इरादा...
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं बीन्स, खत्म हो जाएगी सलाद से लेकर सब्जी तक की टेंशन
Summer Health Tips: गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
गर्मी में धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी, ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव
Embed widget