एक्सप्लोरर

जब Katrina Kaif के भावुक स्‍पीच पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था पूरा हॉल, जानिए ऐसा क्‍या कहा था

Katrina Kaif Birthday: कैटरीना कैफ ने 'बूम' से बॉलीवुड में कदम रखा था, मगर बॉक्‍स ऑफिस पर उनकी यह फिल्‍म 'बूम' साबित नहीं हुई. दो साल बाद उन्‍हें कामयाबी मिली और फिर पीछे पलटकर कभी देखना नहीं पड़ा.

Katrina Kaif Birthday Special: फिल्‍म इंडस्‍ट्री में किसी बाहरी का टिक पाना इतना आसान नहीं है. वो भी तब जब हिंदी बोलना उतने अच्‍छे से नहीं आता हो, मगर अपनी मेहनत के दम पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने यह कर दिखाया. बॉलीवुड ने उन्‍हें जिस तरह से अपनाया, इसके लिए वह भी शुक्रगुजार हैं. चलिए आज कैटरीना के 39वें बर्थडे (Katrina Kaif Birthday) पर थोड़ा पीछे उनसे जुड़ी यादों में ले चलते हैं, जब उन्‍होंने फिल्‍म इंडस्‍ट्री के प्रति अपना प्‍यार दर्शाते हुए इतना भावुक स्‍पीच दिया था कि तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा था. 

अगले साल कैटरीना को फिल्‍म इंडस्‍ट्री में दो दशक पूरा हो जाएगा. 2008 में उन्‍होंने जी सिने अवॉर्ड शो में हिस्‍सा लिया था और इस दौरान ही उन्‍होंने उनका स्‍वागत करने और घर जैसा महसूस कराने के लिए बॉलीवुड का शुक्रिया अदा किया था. 

लंदन में आयोजित इवेंट में कैटरीना को ब्रिटिश इंडियन स्‍टार ऑफ द ईयर के लिए स्‍पेशल जी सिने अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया था. इस मौके पर अपनी सफलता के लिए कैटरीना ने मां और बहनों को श्रेय दिया. साथ ही फिल्‍म इंडस्‍ट्री और प्रशंसकों का भी आभार जताया, जिनकी बदौलत उनका सपना सच हो सका. उस दौरान उनकी फैमिली ऑडियंस में उपस्थित थी. 

कैटरीना का भावुक स्‍पीच- 

कैटरीना ने कहा, ‘’मेरी मां लंदन से हैं. मेरे पिता भारत से हैं. इसलिए दोनों ही दुनिया मिली-जुली है. मगर मेरे लिए यह इंडस्‍ट्री मेरे लिए मोस्‍ट वेलकमिंग इंडस्‍ट्री रही है. मुझे अपनी फैमिली मिली. मुझे लाइफ में अपनी जगह मिली. मुझे अपना घर मिला. यह इंडस्‍ट्री मेरे लिए सब कुछ है. इतना प्‍यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया. वो सभी जो आज रात यहां मौजूद हैं, वो सभी जो बाहर हैं जो मेरी फिल्‍में देखते हैं और उन्‍हें सफल बनाते हैं. आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया और मैं कामना करती हूं कि आप सभी के सपने भी पूरे हों, जैसे मेरे आज रात सच हुए हैं.’’


जब Katrina Kaif के भावुक स्‍पीच पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था पूरा हॉल, जानिए ऐसा क्‍या कहा था

आपको बता दें कि कैटरीना (Katrina Kaif) इस वक्‍त अपने पति विक्‍की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ अपना बर्थडे मनाने मालदीव पहुंच गई हैं. शादी के बाद उनका यह पहला बर्थडे है, ऐसे में इसे स्‍पेशल बनाना तो बनता है. इंडस्‍ट्री के कई सितारें भी उन्‍हें ज्‍वाइन कर रहे हैं. फिल्‍मों की बात करें तो कैटरीना हॉरर-कॉमेडी फिल्‍म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी. सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘टाइगर 3’ भी आ रही है. और भी कई प्रोजेक्‍ट पाइपलाइन में हैं.

यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन को डेट करने पर Rakhi Sawant ने ललित मोदी पर ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख
सिंगर कृष्णराज का 75 साल की उम्र में निधन, सीएम विजय ने जताया दुख
3170 रुपये में बिक रहे 'रामायण' के टिकट, सबसे सस्ती कीमत भी उड़ा देगी होश
3170 में बिक रहे 'रामायण' के टिकट, सबसे सस्ती कीमत भी उड़ा देगी होश
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री सुबोध उनियाल ने निशाना
'तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते...' दलेर मेहंदी पर फिर साधा मंत्री ने निशाना

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget