एक्सप्लोरर

3170 रुपये में बिक रहे 'रामायण' के टिकट, सबसे सस्ती कीमत भी उड़ा देगी होश

रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुर होते ही इसकी टिकटों की कीमतों ने तहलका मचा दिया है. फिल्म की टिकटें 3 हजार से भी ज्यादा कीमत में बिक रही हैं.

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग विजयादशमी के खास मौके पर शुरू हो चुकी है. एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म के टिकटों के दाम आसमान छूने लगे है. फिल्म की सबसे महंगी टिकट की कीमत 3000 रुपये से भी ज्यादा है. वहीं सबसे सस्ती कीमत भी आपके होश उड़ा देगी.

'रामायण' की सबसे महंगी टिकट के दाम 3170 रुपये तक

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के लोअर परेल में फीनिक्स पैलेडियम स्थित PVR ICON में रामायण की प्रीमियम रिक्लाइनर सीट की कीमत (IMAX स्क्रीनिंग) 3170 रुपये है. वहीं सबसे सस्ती टिकट की बात करें तो वो फिलहाल बेंगलरू के डोड्डाबल्लापुरा के KRG सौंदर्या महल में कन्नड़ वर्जन के लिए 200 रुपये है. बता दें कि टिकटों की ये कीमतें शहर, कैटिगरी, थिएटर्स और देखने के फॉर्मेट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ शोज के 2D और 3D शो के टिकट 450 रुपये से 950 रुपये के बीच बिक रहे हैं. दिल्ली में PVR ECX चाणक्यपुरी में सुबह के शो के लिए टिकटों की कीमत 339 से 407 रुपये (3D शो) के बीच है. वहीं मुंबई के पॉश इलाके चर्चगेट के INOX IMAX में सुबह के शो के लिए 530 रुपये से 680 रुपये (3D) के बीच की कीमत है. 

एडवांस बुकिंग में 7 करोड़ के पार हुई कमाई

रामायण की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को शुरू हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कुल 7.26 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अब तक इसके 1.29 लाख टिकट बिक चुके हैं.

दिवाली पर रिलीज होगी 'रामायण'

रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम का किरदार निभाया है. माता सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश और लक्ष्मण जी के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. वहीं सनी देओल ने हनुमान जी का किरदार निभाया है. फिल्म का हिस्सा अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर सहित कई कलाकार हैं.

बता दें कि दो पार्ट में बन रही रामायण का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है. फिल्म को नमित्र मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है. वहीं इसके डायरेक्टर हैं नितेश तिवारी.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
रणबीर कपूर की 'रामायण’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 2 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'रामायण’ का एडवांस बुकिंग में कहर, 2 लाख से ज्यादा बिके टिकट, जानें-कलेक्शन
सलमान संग डेब्यू, अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां, किस्से रवीना टंडन के
रवीना टंडन: अक्षय-अजय से लड़ाया इश्क, शादी से पहले बनीं 2 बेटियों की मां
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget