एक्सप्लोरर

करणी सेना और भंसाली के बीच विवाद का समाधान निकालने के प्रयास तेज

जयपुर: आने वाली फिल्म पद्मावती में इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करने के कथित आरोपों के बीच जयगढ किले में फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से र्दुव्‍यवहार के बाद दोनों पक्षों में उपजे तनाव को समाप्त करने के प्रयास तेज हो गये हैं. करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज कहा, ‘‘जयगढ में घटना के बाद फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और मैंने एक दूसरे से घटनाक्रम को भूल जाने की बात होने के बाद न जाने क्यों मामले को तूल दिया जा रहा है, मुझे समझ में नहीं आ रहा है.’’ उन्होंने कहा कि हमारा विरोध फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को नहीं दिखाने को लेकर है और इसे तोड़ मरोड़कर नहीं दिखाने को लेकर बातचीत हुई थी. करणी सेना के संरक्षक ने कहा कि ताजा विवाद का समाधान करने के लिए संजय लीला भंसाली के प्रतिनिधियों से करणी सेना और राजपूत समाज के लोगों की कल तीन दौर की और आज दो दौर की बातचीत हुई. बातचीत के बाद ईमेल से एक दूसरे के मुद्दों का आदान प्रदान हो रहा है, जिस शर्त पर लिखित समझौता होना है उनमें कुछ शब्दों को लेकर सहमति नहीं बनी है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लिखित समझौते पर जल्दी ही सहमति बनेगी. कालवी ने कहा हम छह महीने पहले मुम्बई में उनसे मिल कर अवगत करवा दिया था कि फिल्म में इतिहास के तथ्यों को गलत ढंग से पेश नहीं करेंगे, लेकिन बात नहीं माने जाने के बाद विरोध हुआ और यह घटना घटित हुई. कालवी ने कहा कि संजय लीला भंसाली के सुरक्षाकर्मियों ने हमारे लोगों पर फायर किया, जिसके सबूत हमारे पास है. इसके बावजूद हमने पुलिस में शिकायत नहीं दी. लेकिन संजय लीला भंसाली के सुरक्षाकर्मियों द्वारा किये गये व्यवहार के कारण लोग उत्तेजित हो गये और इसके बाद जो कुछ हुआ सबके सामने है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से माफी क्यों मांगू. हमें आशंका थी कि प्रस्तावित फिल्म पद्मावती में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जायेगा. इसे देखते हुए दो महीने पहले ही हमने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके है.’’ उन्होंने कहा कि हम किसी भी सूरत में राजपूत समाज के इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश नहीं करने देंगे, जब फिल्म बनाने वाले लोग एकजुट हो सकते है तो समाज क्यों नहीं लामबंद हो सकता है. बावजूद हमें उम्मीद है कि बातचीत से विवाद का समाधान निकल आयेगा. उन्होंने कहा कि हम फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के जवाब का इंतजार कर रहे है, जिन शब्दों को लेकर हमारा ऐतराज है, यदि वे हटा दिये तो हम फिर से राजस्थान में फिल्म पद्मावती के शूटिंग का स्वागत करेंगे. इधर, फिल्म पद्मावती के निर्माता संजय लीला भंसाली से इस बारे में सम्पर्क नहीं हो सका. सूत्रों के अनुसार भंसाली आज मध्याह्न बाद मुम्बई के लिए रवाना हो गये हैं. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को जयगढ किले में फिल्म पद्मावती के शूटिंग के दौरान विरोध करते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शूटिंग स्थल पर उपकरणों को नुकसान पहुंचाया और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ कथित रूप से र्दुव्‍यवहार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget