एक्सप्लोरर

Viral Video: सास शर्मिला टैगोर के मुंह से बेटी-बहू में फर्क की बात सुनकर अवाक रह गईं Kareena Kapoor, देखें

Sharmila Tagore Video: करीना कपूर और उनकी सास शर्मिला टैगोर की अच्छी बॉन्डिंग है. एक बातचीत के दौरान शर्मिला टैगोर ने करीना को बेटी और बहू के बीच का अंतर बताया है.

Sharmila Tagore Talks About  Daughter & Daughter In Law: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर फिल्मी दुनिया में लगातार सक्रिय हैं. हाल ही में उनकी फिल्म क्रू रिलीज हुई थी. जिसमें एक्ट्रेस की अदाकारी को पसंद किया गया था. करीना कपूर काम के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी पूरा वक्त निकालती हैं. करीना और उनकी सास शर्मिला टैगोर की आपस में खूब अच्छी बनती है. इस बात को करीना स्वीकार भी कर चुकी हैं. कुछ समय पहले इसकी बानगी करीना कपूर के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट में देखने को मिली थी. 

करीना ने सास से पूछा बेटी और बहू का अंतर
शर्मिला टैगोर ने करीना कपूर के टॉक शो में बहुत सी बातें की थीं. इस दौरान उन्होंने अपने ग्रैंड चिल्ड्रेन, बेटे, बेटियों और बहू सभी के बारे में बातें कीं. लेकिन व्हाट वूमेन वांट में करीना ने एक सवाल और शर्मिला के उस जवाब ने सभी का ध्यान खींचा था. करीना कपूर ने अपनी सास से सवाल किया था कि आखिर बेटी और बहू में कितना फर्क होता है? जिसका शर्मिला ने बहुत ही शालीनता से जवाब दिया. 

शर्मिला टैगौर के जवाब ने किया हैरान
इस सवाल के जवाब में शर्मिला टैगोर ने कहा, असल में बेटी हो होती है जिसे आपने बचपन से देखा होता है. आप बचपन से उसके साथ रहते हैं, आपको पता होता है कि उसे कब गुस्सा आता है और वह उस वक्त कैसा व्यवहार करती है. आप उन सभी चीजों के लिए तैयार होते हैं. लेकिन बहू आपके पास तब आती है, जब वह बड़ी हो चुकी होती है. आपको उसके व्यवहार के बारे में बहुत कुछ नहीं पता होता है’.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dose of entertainment 🤓 (@random.shitszz)

बहू को कंफर्टेबल फील कराएं
शर्मिला टैगोर ने आगे कहा, ‘आपको बहू को जानने में थोड़ा वक्त तो लगता है. इसलिए जब एक नई लड़की आपके घर की बहू बनती है, तो आपका फर्ज बनता है कि आप उसका अच्छे तरीके से स्वागत करें, उसे कंफर्टेबल फील कराएं. अगर उसे कुछ अलग खाने का मन हो तो उसका पूरी तरह से ध्यान रखने की कोशिश की जाए. बहू की जिंदगी में हमें बहुत ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एक नया रिश्ता होता है, जिसे बनने में वक्त लगता है’. 

परिवार के लिए शर्मिला ने छोड़ी फिल्में
बता दें कि शर्मिला टैगोर ने इस दौरान बताया कि शादी के बाद उन्होंने परिवार और बच्चों के लिए अपने फिल्मी करियर के साथ समझौता किया था. उन्होंने बताया कि परिवार संभालने के लिए शर्मिला ने 'खिलौने', 'हाथी मेरे साथी', 'तेरे मेरे सपने' जैसी फिल्मों को न कह दिया था.

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Chennai Home Inside Pics: श्रीदेवी के सपनों का आशियाना, जहां बीता जाह्नवी का बचपन, अब किराए पर देने जा रही हैं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget