एक्सप्लोरर

Kantara बनाने वाले Rishabh Shetty हमेशा से बनना चाहते थे एक्टर, फिर ऐसे डायरेक्शन में उतरे

Rishabh Shetty On His Career: ऋषभ शेट्टी इन दिनों फिल्म कंतारा की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं. इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने डायरेक्शन में एंट्री किस मकसद से ली थी.

Rishabh Shetty On How He Got Into Direction: कन्नड़ सिनेमा की फिल्म 'कंतारा' बॉक्स ऑफिस पर छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हुई है. महज 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाई में हर किसी को हैरान कर दिया है. 'कांतारा' में ऋषभ शेट्टी नजर आए हैं, जिनकी एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है. हालांकि, वो इस मुकाम तक कैसे पहंचे, इसका हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है.

एक्टर बनने के लिए डायरेक्शन में ली एंट्री
हाल ही में एक लीडिंग न्यूज पोर्टल से बातचीत में ऋषभ शेट्टी ने अपने स्ट्रगलिंग करियर पर बात की है. उन्होंने बताया है कि वह हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने निर्देशन में एंट्री की. उन्होंने कहा, 'मैं इंडस्ट्री में एक्टिंग करने आया था. मुझे लगा कि कोई मुझे मौका नहीं देगा क्योंकि मेरा कोई बैकग्राउंड नहीं है और मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से हूं. मेरे पास फिल्म इंडस्ट्री में समय बिताने के लिए भी पैसे नहीं थे. मैं बहुत सारे इंटरव्यू पढ़ता था और एक सुपरस्टार ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वह असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया क्योंकि कोई भी उसे एक्टिंग का मौका नहीं दे रहा था'.

ऋषभ शेट्टी आगे कहते हैं, 'उन्होंने लोगों से बातचीत बनाई, छोटे-छोटे किरदार निभाए और फिर हीरो बन गए. मैंने सोचा कि यह हमारे जैसे लोगों के लिए इंडस्ट्री में आने का एक अच्छा तरीका है. उस रास्ते पर चलने के लिए मैंने डायरेक्शन में डिप्लोमा किया'.

जब छोड़ दी थी एक्टिंग की उम्मीद
ऋषभ शेट्टी ने बताया कि साल 2004 में उन्होंने फिल्म साइनाइड के लिए सहायक निर्देशक के रूप में एंट्री. बतौर अभिनेता भी उन्होंने इस फिल्म के लिए छह साल तक कोशिश की, लेकिन उन्हें इसका कुछ खास फायदा नहीं पहुंचा. इसके बाद उन्होंने केवल निर्देशन में फोकस किया. बता दें कि साल 2019 में एक बार फिर ऋषभ शेट्टी फिल्म बेलबॉटम में नजर आए और फिल्म हिट रही. तभी उन्हें लगा कि एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों ही वह एक साथ कर सकते हैं.

'कांतारा' की बात करें तो यह फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी. कम बजट में बनने के बावजूद दुनिया भर में फिल्म की कमाई 300 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है. फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर दोनों ही ऋषभ शेट्टी हैं.

यह भी पढ़ें- Salaam Venky Day 2: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल से बढ़ रही है काजोल की फिल्म, दूसरे दिन हुई इतनी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget