एक्सप्लोरर

‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ 100 से ज्यादा देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. रणबीर कपूर राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 में रिलीज होगा.

'रामायण' भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बनने जा रही है. भारत के लिए गर्व के इस खास मौके पर 'रामायण' दुनियाभर के 100 से अधिक देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है.

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म के भव्य स्तर, शानदार विजुअल्स और दमदार कलाकारों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. हालांकि, इस फिल्म का महत्व सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है. भारत की सबसे पूजनीय महागाथाओं में से एक पर आधारित ये फिल्म भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सभ्यतागत विरासत की समृद्धि को दुनियाभर के दर्शकों के सामने पेश करने का अवसर है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

100 देशों में होगी रिलीज

निर्माता नमित मल्होत्रा के विजन के तहत इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, ताकि भारत की इस कालजयी महागाथा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. फिल्म के निर्माता इस कहानी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इसे बनाने का प्रयास कर रहे हैं. उनका उद्देश्य इसकी मूल भावना और जड़ों का सम्मान करते हुए विश्वस्तरीय फिल्म निर्माण के जरिए इसकी भव्यता को आज के दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना है.

वैश्विक वितरण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर 'रामायण' 100 से अधिक देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने जा रही है. इस व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहुंच के जरिए दुनियाभर के दर्शकों को भारत की सबसे अनमोल कहानियों में से एक को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. इससे भारतीय पौराणिक कथाओं और कहानी कहने की परंपरा को वैश्विक सिनेमा में एक खास पहचान मिलेगी. 100 से अधिक देशों में 'रामायण' को रिलीज़ करके फिल्म का उद्देश्य भारत और दुनिया के बीच एक सांस्कृतिक सेतु बनाना है. इसके जरिए अंतरराष्ट्रीय दर्शक इस महागाथा की प्रासंगिकता, इसके मूल्यों और भारतीय सभ्यता में इसके महत्व को जान सकेंगे.

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित महागाथाओं में से एक को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करते हुए 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

दो भागों में आएगी फिल्म

'रामायण' को दो भागों में बनाया गया है. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. सेकंड पार्ट को लेकर अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. भारत में यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी.

हिमांशी चौधरी एबीपी लाइव में कार्यरत हैं और मुख्य रूप से डेटा जर्नलिज्म, चुनाव व राजनीतिक विश्लेषण के इंफोग्राफिक्स और एंटरटेनमेंट स्टोरीज के विजुअल प्रेजेंटेशन पर काम करती हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएट हिमांशी को रिसर्च, डेटा विजुअलाइजेशन और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
रणबीर कपूर की बेटी राहा सुनती हैं अमिताभ की आवाज में हनुमान चालीसा, पत्नी आलिया संग रिश्ते पर एक्टर ने कहा ये
रणबीर कपूर की बेटी राहा सुनती हैं अमिताभ की आवाज में हनुमान चालीसा, पत्नी आलिया संग रिश्ते पर एक्टर ने कहा ये
Ramayana first Review Out: रणबीर की एक्टिंग ने किया इमोशनल, यश लगे दमदार, लोग, बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये'
'रामायण' का फर्स्ट रिव्यू आउट, रणबीर-यश की एक्टिंग पर फिदा हुए लोग, बोले- 'ब्लॉकबस्टर'
सिंगर सलीम मर्चेंट ने खरीदी लग्जरी प्रॉपर्टी, चुकाए 12 करोड़ रुपये से ज्यादा
सलीम मर्चेंट ने खरीदी लग्जरी प्रॉपर्टी, चुकाए 12 करोड़ रुपये से ज्यादा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget