एक्सप्लोरर

पॉलिटिक्स में नहीं आ रहा कंगना रनौत को मजा, बोलीं- 'सोशल वर्क मेरा बैकग्राउंड नहीं ....'

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने राजनीति के एक्सपीरियंस के बारे में बात की और कहा कि वे इसे एंजॉय नहीं कर रही हैं.

Kangana Ranaut On Politics: कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन हैं. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है. एक्ट्रेस अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं. वहीं कंगना फिलहाल एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशयन बन चुकी हैं. वे हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर सांसद चुनी गईं थीं. इन सबके बीच कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में राजनीति में अपने शुरुआती एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है.

राजनीति में कंगना को नहीं आ रहा मजा?
दरअसल ऑल इंडिया रेडियो के आत्मनिर्भर रवि पॉडकास्ट में बोलते हुए, कंगना रनौत ने अपनी नई भूमिका की चुनौतियों पर खुलकर बात की और कबूल किया कि राजनीति ने उन्हें बिल्कुल भी खुशी नहीं दी है. कंगना ने कहा,  "मुझे इसकी आदत पड़ रही है. मैं ये नहीं कहूंगी कि मुझे इसमें (राजनीति में) मजा आ रहा है. ये एक बहुत ही अलग तरह का काम है, समाज सेवा जैसा. यह मेरा बैकग्राउंड नहीं रहा है. मैंने कभी लोगों की सेवा करने के बारे में नहीं सोचा."

टूटी नालियों-सड़कों की प्रॉबल्म्स लेकर आते हैं लोग
महिला अधिकारों पर अपनी खुलकर राय रखने के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत ने क्लियर किया कि पास्ट में उनका एक्टिविज्म सार्वजनिक पद की जिम्मेदारियों से काफी अलग था. उन्होंने बताया कि कैसे मतदाता अक्सर हाईपर लोकल सिविल प्रॉब्लम्स के साथ उनके पास आते हैं. कंगना कहती हैं, "मैंने महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है, लेकिन यह अलग है... किसी की नाली टूटी हुई है, और मैं कहती हूं, 'लेकिन मैं एक सांसद हूँ और ये लोग पंचायत स्तर की समस्याओं के साथ मेरे पास आ रहे हैं. उन्हें परवाह नहीं है. जब वे आपको देखते हैं, तो वे टूटी सड़कों जैसी समस्याओं के साथ आपके पास आते हैं, और मैं उन्हें बताती हूँ कि यह राज्य सरकार का मुद्दा है, और वे कहते हैं, 'आपके पास पैसा है, आप अपना पैसा इस्तेमाल करें."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

क्या खुद को भविष्य के प्रधानमंत्री के तौर पर देखती हैं कंगना? 
वहीं जब कंगना से पूछा गया कि क्या वे खुद को भविष्य की प्रधानमंत्री के रूप में देखती हैं. तो क्वीन एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं भारत की प्रधानमंत्री बनने के योग्य हूं, न ही मेरे पास इसके लिए जरूरी जुनून या झुकाव है." आगे बताते हुए उन्होंने कहा, "सोशल वर्क कभी भी मेरा बैकग्राउंड नहीं रहा. मैंने बहुत स्वार्थी जीवन जिया है.मैं एक बड़ा घर, एक बड़ी कार, हीरे जड़ी हुई जूलरी चाहती हूं. मैं अच्छी दिखना चाहती हूं. मैंने इसी तरह का जीवन जिया है."

कंगना रनौत वर्क फ्रंट
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की आखिरी रिलीज फिल्म इमरजेंसी थी. उन्होंने इस फिल्म को निर्देशित भी किया था. कंगना ने फिल्म में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधा का रोल प्ले किया था. वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों में तनु वेड्स मनु 3 और इमली सहित कई फिल्में शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:-अब 'महाभारत' कोई नहीं रोक सकता, 'रामायण' के आते ही सुपरस्टार का ऐलान, कास्टिंग भी कंफर्म कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget