एक्सप्लोरर

अब 'महाभारत' कोई नहीं रोक सकता, 'रामायण' के आते ही सुपरस्टार का ऐलान, कास्टिंग भी कंफर्म कर दी

 Aamir Khan Announced Mahabharat: आमिर खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ की घोषणा कर दी है. इसी के साथ सुपरस्टार ने इसकी कास्टिंग भी कंफर्म कर दी है.

Aamir Khan Announced Mahabharat: आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने लोगों का दिल छू लिया है और ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इन सबके बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना भी शुरू कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि एक्टर का अपकमिंग प्रोजेक्ट कोई फिल्म नहीं बल्कि एपिक महाभारत पर बेस्ड फिल्मों की एक सीरीज होगी.

आमिर खान ने की ‘महाभारत की अनाउंसमेंट की
बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर की रामयाण की पहली झलक सामने आई थी. वहीं रामायण के आने के बाद आमिर खान ने महाभारत की घोषणा कर दी है. दरअसल इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की.

आमिर से पूछा गया था, क्या आप 'महाभारत' कर रहे हैं? इस पर सुपरस्टार ने कहा, “ वैल, मैं अगस्त के महीने में इस पर काम शुरू कर रहा हूं. यह फिल्मों की एक सीरीज होगी. ये एक के बाद एक होगी. क्योंकि आप महाभारत को सिर्फ़ एक फिल्म में नहीं बता सकते. और आप जानते हैं, महाभारत बहुत ख़तरनाक है. यह फिर से एक ऐसी कहानी है जो मेरे खून में है, कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता. मुझे इसे बताना है. इसलिए मैं इस पर काम शुरू कर रहा हूं.

अर्जुन या कृष्ण का किरदार निभाएंगे आमिर खान?
वहीं जब आमिर खान से महाभारत में उनके किरदार के बारे में पूछा गया कि क्या वे फिल्म में अर्जुन या कृष्ण की भूमिका निभाएंगे तो एक्टर ने जवाब दिया, “नहीं, मैं फिल्म में किसी जाने-माने चेहरे को लेने की प्लानिंग नहीं कर रहा हूं. मेरे लिए, किरदार ही स्टार हैं. मुझे अनजान चेहरे चाहिए. मैं सोच रहा हूं कि इसके लिए पूरी तरह से नए कलाकार होंगे.”

सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इन सबके बीच आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर खूब कमाई कर ली है. फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं और इसने भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब ये 200 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है. बता दें कि सितारे जमीन पर में आमिर खान के अलावा जेनेलिया डिसूजा और 10 नए एक्टर्स ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-कैंसर ट्रीटमेंट के बाद क्या टीवी पर कमबैक करने वाली हैं दीपिका कक्कड़? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget