Kangana Ranaut ने बिना नाम लिए इस एक्टर पर लगाया जासूसी करने का आरोप, किसकी तरफ किया इशारा?
Kangana Ranaut Instagram Post: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए एक एक्टर पर जासूसी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका व्हाट्सएप डेटा लीक किया जा रहा है.

Kangana Ranaut Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए एक एक्टर पर जासूसी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कोई उनका डेटा लीक कर रहा है. वह पैपराजी के साथ अपना शेड्यूल कभी नहीं शेयर करती हैं, लेकिन फिर भी फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज को क्लिक करने के लिए पहुंच जाते हैं. कंगना ने ये भी दावा किया है कि इस काम में एक्टर और उसकी पत्नी शामिल है. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कंगना ने शायद ये इशारा रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट की तरफ किया है.
पैपराजी को कौन दे रहा जानकारी?
कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं जहां कहीं भी जाती हूं, तो मुझे फॉलो किया जाता है और मेरी जासूसी होती है. सड़कों पर ही बल्कि बिल्डिंग पार्किंग में भी. वे मुझे कैप्चर करने के लिए जूम लेंसेस लगाते हैं. हर कोई जानता है कि पैपराजी स्टार्स को तभी कवर करने के लिए जाते हैं, जब उन्हें टिप दी जाती है. इन दिनों वे फोटोज क्लिक करने के लिए चार्ज करते हैं. मेरी टीम या मैं उन्हें पेमेंट नहीं कर रहे हैं, तो कौन उन्हें पेमेंट कर रहा है'.

उन्होंने आगे लिखा, 'सुबह 6.30 बजे मेरी फोटोज क्लिक की गई थी. उन्हें मेरे शेड्यूल के बारे में कैसे पता चलता है. वे मेरी तस्वीरों के साथ क्या करते हैं. आज जैसे ही मैंने सुबह-सुबह कोरियोग्राफी सेशन खत्म किया तो स्टूडियो में किसी को भी आने की सूचना नहीं दी गई, फिर भी वे सभी रविवार को भी बड़ी संख्या में आ गए'.
मेरा व्हाट्एप डेटा हो रहा लीक
'मुझे यकीन है कि मेरे व्हाट्सएप डेटा या मेरी लाइफ डिटेल्स को लीक किया जा रहा है. यह ऑबसेस्ड नेपो माफिया जो एक बार मेरे दरवाजे पर बिन बुलाए पहुंच गया था जो वह एक जाना-माना वुमनाइजर और कैसानोवा है, लेकिन अब वह नेपो माफिया ब्रिगेड का वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. अपनी पत्नी को प्रोड्यूसर बनने के लिए मजबूर करता है ताकि वह अधिक महिला केंद्रित फिल्में करे. मेरी तरह कपड़े पहनती है. यहां तक कि मैं मेरे घर की तरह उसके घर का इंटीरियर है. उन्होंने मेरे स्टाइलिस्ट और कई सालों के होम स्टाइलिस्ट को भी काम पर रखा है.'

अपनी शादी में पहनी थी मेरी जैसी साड़ी
कंगना रनौत ने आगे लिखा कि 'पत्नी उसके इस तरह के व्यहार को बढ़ावा देती है. उसने अपनी शादी में वही साड़ी पहनी थी, जो मैंने पहले अपने भाई की शादी के रिसेप्शन के लिए पहनी थी. ये बहुत अजीब है. हाल ही में एक फिल्म कॉस्ट्यूम डिजाइनर जो मेरा दोस्त है और जिसे मैं एक दशक से जानती हूं. उससे मेरी अनबन हो गई. संयोग से वह अब इस कपल के साथ काम कर रहा है. मेरे फाइनेंसर या बिजनेस पार्टनर बिना किसी कारण के मेरे साथ डील कैंसिल कर देते हैं. मुझे लगता है कि वह मुझे अलग करने की कोशिश कर रहा है और मुझे मानसिक तनाव में डाल रहा है'.
एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग रहता है कपल
कंगना रनौत ने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'वह उसे एक अलग फ्लोर पर रखता है. वे दोनों एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग रहते हैं. मेरा सुझाव है कि उसे इस व्यवस्था के खिलाफ बोलना चाहिए और उस पर नजर रखनी चाहिए. उसे यह सब डेटा कैसे मिल रहा है और क्या वह इसमें शामिल है, क्योंकि अगर वह परेशानी में पड़ता है तो वह और उसका बच्चा भी परेशानी में होंगे. उसे अपने लाइफ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. उसे ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वह किसी भी गैर-कानूनी काम में शामिल तो नहीं है. डियर गर्ल तुम्हें और तुम्हारे बच्चे को ढेर सारा प्यार'.






















