एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' को मिली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, लेकिन रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस बरकरार

Emergency Gets Censor Certificate: कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने ये बताया कि उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है.

Emergency Gets Censor Certificate:  कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर हुए विवाद की वजह से फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी. ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी लेकिन सिख समुदाय की आपत्ति की वजह से इसे टाल दिया गया था. मामला कोर्ट में था.

हालांकि, अब कंगना और उनके फैंस के लिए खुशी की खबर ये है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है.  फिल्म की रिलीज की तारीख अब जल्द ही तय होगी. 

कंगना ने पोस्ट कर जाहिर की खुशी

कंगना रनौत ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ''हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें सेंसर बोर्ड से हमारी फिल्म 'इमरजेंसी' के लिए सर्टिफिकेट मिल गया है. हम जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करेंगे. आपके सब्र और सपोर्ट के लिए शुक्रिया.''

क्या था पूरा मामला?

फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर ये बताया गया था कि फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी. लेकिन फिल्म पर सिख समुदाय ने आपत्ति की थी, जिसके बाद फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था.  मामला मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट तक पहुंच गया. इसके बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई.

दूसरी तरफ मेकर्स ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया. CBFC ने रिवाइजिंग कमिटी बनाकर फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए भी सुझाव दिए थे. जानकारी के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं, और कुछ सीन में आपत्ति जताते हुए मेकर्स को कुछ उनमें बदलाव के लिए सुझाव भी दिए थे. साथ ही, डिस्क्लेमर के इस्तेमाल के लिए भी कहा गया था.

बता दें कि इस फिल्म में कंगना के अलावा, श्रेयस तलपड़े और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स भी हैं. फिल्म में कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के रोल में हैं. कंगना रनौत इस फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं.

और पढ़ें: सारा अली खान ने मां अमृता संग किया बड़ा इन्वेस्टमेंट, अंधेरी वेस्ट में खरीदी दो महंगी प्रॉपर्टी

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget