एक्सप्लोरर

'कल्कि 2' में बड़ा होगा अमिताभ बच्चन का रोल, शूटिंग से लेकर स्टोरी तक सामने आई डिटेल्स

Kalki 2898 AD 2: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल के लिए एक महीने का शूट पहले पार्ट के साथ ही कर लिया गया था. वहीं अब सीक्वल के लिए अमिताभ बच्चन बहुत जल्द शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

Kalki 2898 AD Sequel Update: प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर छा गई. शानदार कलेक्शन के साथ फिल्म भारत की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवी का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही. फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन की परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आई. हालांकि बिग बी को फिल्म में कम स्क्रीनटाइम मिला. अब खबर है कि फिल्म के सीक्वल में अमिताभ बच्चन का किरदार बड़ा होने वाला है.

'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने पहले ही फिल्म का सीक्वल अनाउंस कर दिया था जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया. अब सीक्वल को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं जिसके मुताबिक फिल्म में एक बार फिर अश्वत्थामा का रोल निभाने के लिए अमिताभ बच्चन बहुत जल्द शूटिंग शुरू करने वाले हैं. बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने पहले ही बताया था कि सीक्वल के लिए एक महीने का शूट उन्होंने पहले पार्ट के साथ ही कर लिया था. 

मई में शूटिंग शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन
मिड डे ने सोर्स के हवाले से लिखा- 'वो (अमिताभ बच्चन) मई में शूटिंग शुरू करेंगे और उनका स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया गया है. शूटिंग 15 जून तक जारी रहने की उम्मीद है और उसके बाद अमिताभ जुलाई में केबीसी के अगले सीजन की शुरुआत करेंगे. क्विज शो का अगला सीजन अगस्त में टेलीकास्ट होगा.' सोर्स ने आगे बताया- 'सीक्वल में उनकी और भैरव की कहानी आगे बढ़ेंगी और सुमति के अजन्मे बच्चे को बचाने में उनके रोल को आगे बढ़ाया जाएगा. ये पिछले हिस्से से भी शानदार होगा क्योंकि प्रभास और बच्चन दुष्ट सुप्रीम कमांडर यास्किन का भी सामना करेंगे. यानी तीन दिग्गज आपस में भिड़ेंगे.'

'कल्कि 2898 एडी' के बारे में
'कल्कि 2898 एडी' पिछले साल रिलीज हुई थी. फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया था जिसमें प्रभास भैरव के रोल में नजर आए थे. वहीं अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाकर फैंस को इंप्रेस कर दिया था. इसके अलावा दीपिका पादुकोण सुमति और कमल हासन यास्किन के रोल में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Birthday Special: कभी मिट्टी के घर में किया गुजारा, आज नेटवर्थ में निरहुआ को मात देता है ये भोजपुरी स्टार

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ के CJP पर निशाना साधने के बाद बोले अभिजीत दिपके
'छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ के CJP पर निशाना साधने के बाद बोले अभिजीत दिपके
दीपिका पादुकोण ने ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया 'हॉन्टेड हाउस', वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
दीपिका पादुकोण ने ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया 'हॉन्टेड हाउस', वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड अपने पहले पार्ट को दी मात, दोनों की कमाई में है जमीन आसमान का अंतर
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड अपने पहले पार्ट को दी मात, दोनों की कमाई में है जमीन आसमान का अंतर
Box Office: फ्राइडे को 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 'उड़ता तीर' ने पलटा गेम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
फ्राइडे को 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 'उड़ता तीर' ने पलटा गेम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget