एक्सप्लोरर

विरोध के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही 'कबीर सिंह', जानें क्यों हो रहा फिल्म का विरोध

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी है. लेकिन फिल्म का विरोध फिलहाल थम नहीं रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस इन दिनों फिल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर आए दिन कमाई के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री हासिल कर ली थी. फिल्म पर लगातार शानदार कमाई के बावजूद फिल्म को लगातार विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है. जहां दर्शकों के एक तबके को फिल्म काफी पसंद आ रही है तो वहीं दर्शकों के एक हिस्सा ऐसा भी है जिसे ये फिल्म लगातार महिला विरोधी लग रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया है और फिल्म अब तक 120.81 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कमाल लगातार जारी है. ऐसे में इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही बहस छिड़ गई है. क्यों हो रहा फिल्म का विरोध? फिल्म का विरोध भी लगातार सामने आ रहा है. फिल्म को नापसंद करने वालों का अपना एक तर्क है जिसमें वो इसे महिला विरोधी और बॉलीवुड की स्टीरियो टाइप फिल्म बता रहे हैं. महिला पत्रकार और सोशल वर्कर शोभा डे ने इस फिल्म को महिला विरोधी बताते हुए लिखा, मैं कबीर सिंह को देखने से इंकार करती हूं. मैं शाहिद कपूर के काम की काफी प्रशंसा करती हूं लेकिन स्टाकिंग स्टाकिंग है. इसे किसी भी प्रकार जस्टिफाई नहीं किया जा सकता. जीरो टोरेलेंस. इसी को लेकर एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म सिर्फ रोल और कैरेक्टर के बारे में नहीं है लेकिन एक अच्छे लिफाफे में पैक कर के परोसा गया झूठ भी रहता झूठ ही है. फिल्म में कबीर सिंह के अग्रेशन का किसी भी कीमत पर समर्थन नहीं दिया जा सकता. फिल्म के समर्थन में क्या कह रहे दर्शक?  जहां दर्शकों का एक तबका इसका विरोध कर रहा है वहीं, इसके समर्थन में खड़े दर्शकों के भी अपने मत हैं. दर्शकों का कहना है कि फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट का अग्रेसिव बिहेवियर को स्वीकार और प्रोत्साहित करने वाले लोग शाहिद के इसी व्यवहार का विरोध कैसे कर सकते हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैंने कबीर सिंह देखी मैं इसका बहुत ज्यादा समर्थन नहीं करता लेकिन इसका विरोध जरूरत से ज्यादा किया जा रहा है. जब आप GOT और सेक्रेड गेम्स जैसे शोज को इंजॉय कर सकते हैं तो इसमें क्या बुराई है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, ऐन वक्त पर पिस्टल हुई जाम, बाल-बाल बची एक्टर की जान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फॉरेंसिक जांच में खुलासा, पिस्टल जाम होने से बाल-बाल बचे एक्टर
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच 'बिग बॉस' से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान खान अगले हफ्ते होस्ट नहीं करेंगे शो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच 'बिग बॉस' से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान खान अगले हफ्ते होस्ट नहीं करेंगे शो
Exclusive: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी FIR की कॉपी, जानिए हमले के वक्त क्या हुआ था
Exclusive टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी FIR की कॉपी, जानिए हमले के वक्त क्या हुआ था

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget