एक्सप्लोरर

'दो औरतों ने मर्डर किए तो चौंक गए...', सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी केस पर बोले जावेद अख्तर

Javed Akhtar On Sonam Raghuvanshi Case: जावेद अख्तर ने सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी मामले पर कहा है कि दो औरतों ने मर्डर किए तो समाज चौंक गया. उनके मुताबिक औरतें सालों से बहुत कुछ झेल रही हैं.

Javed Akhtar On Sonam Raghuvanshi Case: लेखक और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर हर तरह के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी के अपने पतियों का मर्डर करने के मामले पर बात की है. जावेद अख्तर ने कहा है कि कुछ महिलाओं ने अगर अपने पतियों को मार दिया तो इतना हंगामा हो गया, लेकिन सालों से सैंकड़ों महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने पतियों के साथ मौत से बद्तर जिंदगी जी रही हैं.

एनडीटीवी को दिए एक हालिया इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी मामले को लेकर बात की. उन्होंने कहा- 'इस मामले पर मेरे मिले-जुले इमोशन्स हैं. इन दो महिलाओं ने अपने पतियों को मरवा दिया और समाज हिलं गया. फिर ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्हें हर दूसरे दिन जिंदा जला दिया जाता है. अगर जिंदा नहीं जलाया जाता, तो वे अपने पतियों के साथ जो जिंदगी जीती हैं, वो किसी भी मौत से बदतर है.'

'दो औरतों ने मर्डर किए तो चौंक पड़े और इतने बरसों से...'|
जावेद अख्तर ने आगे कहा- 'उन्हें (महिलाओं को) हर दिन पीटा जाता है. तो तब समाज नाराज नही होता? बड़ा बेशरम है समाज, दो औरतों ने मर्डर किए तो चौंक पड़े और इतने बरसों से जो मर्द उस पर जुल्म कर रहे हैं और आज भी कर रहे हैं उससे किसी की जू नहीं रेंगती. अगर उन्होंने शादी के तुरंत बाद कत्ल कर दिया तो पता लगाओ कि उन्हें शादी के लिए मजबूर किया गया था या नहीं. भारत के एक छोटे शहर की महिला के लिए शादी से मना करना आसान है? क्या वो ऐसा कह सकती है?'

राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में
बता दें कि सोनम रघुवंशी ने हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी का मर्डर करना दिया था. 2 जून को राजा का शव चेरापूंजी में मिला था. पुलिस की मानें तो सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने पति राजा को मौत के घाट उतार दिया.

मुस्कान रस्तोगी ने भी पति के किए कई टुकड़े
इससे पहले मुस्कान रस्तोगी नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर 4 मार्च को अपने पति सौरभ राजपूत की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. मुस्कान ने मर्डर के बाद सौरभ की डेड बॉडी के कई टुकड़े करके उन्हें सीमेंट से भरे एक ड्रम में छिपा दिया था.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhooth Bangla Box Office Collection: 32वें दिन 'भूत बंगला' का धमाल, 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म
32वें दिन 'भूत बंगला' का धमाल, 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म
'धुरंधर 2' से बचे तो अब सनी देओल की 'लाहौर 1947' से टकराएंगे यश? 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट को लेकर अपडेट!
'धुरंधर 2' से बचे तो अब सनी देओल की 'लाहौर 1947' से टकराएंगे यश? 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट को लेकर अपडेट!
'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी? समय रैना के शो से लीक हुई फोटो
'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में पहुंचीं आलिया भट्ट और शरवरी? समय रैना के शो से लीक हुई फोटो
शाहरुख खान Vs सलमान खान: कौन हैं ज्यादा अमीर? बॉलीवुड के 'सुल्तान' और 'किंग' की नेटवर्थ जानें
शाहरुख खान Vs सलमान खान: कौन हैं ज्यादा अमीर? बॉलीवुड के 'सुल्तान' और 'किंग' की नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह, बोले- 'ये बहुत थैंकलेस जॉब...'
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह
Explained: एक गोली से 72 घंटे नींद गायब, भूख-प्यास खत्म और खुद पर आक्रामक भरोसा! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
एक गोली से 72 घंटे नींद गायब और भूख-प्यास खत्म! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
Embed widget