एक्सप्लोरर

Jaat Box Office Collection Day 8: सनी देओल की 'जाट' हर दिन तोड़ रही रिकॉर्ड, अब 'देवा' को दी मात, जानें- 8 दिनों की कुल कमाई

Jaat Box Office Collection:सनी देओल की ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां फिल्म की 8 दिनों की कमाई के फाइनल आंकड़े जानते हैं.

Jaat Box Office Collection Day 8: सनी देओल ने अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘जाट’ की वजह से सुर्खियों में छाए गुए हगैं. तेलुगु निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित एक्शन फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन पॉजिटिव रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण, फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की. वर्किंग डेज में भी इसने करोड़ों में ही कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं 8 दिन बाद फिल्म ने कुल कितने नोट कमा लिए हैं.

‘जाट’ ने 8 दिनों में कितना कर लिया है कलेक्शन?
सनी देओल ‘जाट’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. गदर 2 के बाद एक्टर की इस एक्शन फिल्म को भी दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये फिल्म टिकट खिड़की पर खूब नोट छाप रही है. फिल्म को रिलीज हुए अब 8 दिन हो चुके हैं. इस दौरान इसने अपना आधे बजट से ज्यादा कमाई कर ली है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

  • ‘जाट’ ने रिलीज के पहले दिन 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़, तीसरे दिन 9.75 करोड़, चौथे दिन 14 करोड़ और 5वें दिन 7.25 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं 6ठे दिन ‘जाट’ ने 6 करोड, 7वें दिन 4 करोड़ का कारोबार किया.
  • इसके बाद रिलीज के 8वें दिन सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़े के मुताबिक फिल्म ने 4 करोड़ कमाए.
  • जिसके बाद फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल कमाई अब 61.5 करोड़ रुपये हो गई है.

‘जाट’ ने दुनिया भर में कितनी की कमाई?
सात दिनों में जाट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76 करोड़ रहा, गुरुवार के अनुमान के मुताबिक फिल्म ने 80 करोड़ रुपए कमाए हैं. ऑक्यूपेंसी की बात करें तो गुरुवार को जाट की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 8.57% रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 5.51% रही. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 10.09% रही. शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 10.11% रही.

‘जाट’ ने देवा के लाइफ टाइम कलेक्शन को दी मात
‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर अपने आधे बजट से ज्यादा वसूल चुकी है. 100 करोड़ की लागत में बनी इस फिल् ने 8 दिन में 61.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ इस फिल्म ने शाहिद कपूर की देवा के 59 करोड़ रुपये के लाइफ टाइम कलेक्शन को मात दे दी है.

‘जाट’ का अब 'केसरी 2' से है मुकाबला
वहीं मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 7 दिनों में 70.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ बता दे कि जाट को अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज 'केसरी 2' से मुकाबला करना पड़ेगा. 'केसरी 2' 18 अप्रैल यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. केसरी 2 का भी काफी बज देखा जा रहा है जिसके चलते जाट की कमाई पर असर पड़ेगा. हालांकि देखने वाली बात होगी कि केसरी 2 के आने के बाद जाट बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफ़र्म करती है.

ये भी पढ़ें:-Good Bad Ugly Box Office Collection Day 8: 'गुड बैड अग्ली' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, 8वें दिन 'गेम चेंजर' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget