एक्सप्लोरर

Jaat Box Office Collection: गदर काटकर ही मानेगी सनी देओल की 'जाट', 33 दिन बाद भी रोज कर रही धांसू कमाई

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'जाट' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, इसके बावजूद ये पर्दे पर लगी हुई है. रिलीज के 33 दिन बाद भी फिल्म हर रोज लाखों रुपए बटोर रही है. 

Jaat Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, इसके बावजूद ये पर्दे पर लगी हुई है. खास बात ये है कि अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की रिलीज के बाद भी फिल्म हर रोज लाखों रुपए बटोर रही है. 

'जाट' पहले ही सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि फिल्म रिलीज के 33 दिन बाद भी अपना बजट नहीं निकाल पाई है. कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ने 32 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 89.91 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की मानें तो 33वें दिन भी फिल्म ने एक लाख रुपए कमाए.

'जाट' के 33 दिनों का कलेक्शन
भारत में 'जाट' ने 33 दिन में कुल 89.92 लाख रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म अपना बजट निकालने के करीब पहुंच रही है. गोपीचंज मालिनेनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जाट' का बजट 100 करोड़ रुपए है. फिल्म को अपनी लागत वसूलने के लिए अब 10.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन और करना होगा. हालांकि 16 मई को कुछ नई फिल्में पर्दे पर आने वाली हैं जिसका असर 'जाट' के कलेक्शन पर पड़ सकता है.

सनी देओल के करियर की टॉप 10 फिल्में

  1. गदर 2- 525.50 करोड़
  2. 'जाट'- 89.91 करोड़ (32 दिन)
  3. गदर: एक प्रेम कथा- 76.88 करोड़
  4. यमला पगला दीवाना- 55 करोड़
  5. बॉर्डर- 39.45 करोड़
  6. यमला पगला दीवाना 2- 36.8 करोड़
  7. सिंह साब द ग्रेट- 36 करोड़
  8. द हीरो: द लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई- 26.22 करोड़
  9. इंडियन- 24.21 करोड़
  10. अपने- 22.06 करोड़

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के पास 'जाट' के बाद भी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. वे 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे जिसमें वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में होंगे. सनी देओल 'रामायण पार्ट 1', 'रामायण पार्ट 2' और 'लाहौर 1947' में भी नजर आएंगे. इसके अलावा वे एक साउथ फिल्म का भी हिस्सा होंगे. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सोहेल खान के बदले लुक पर ट्रोलिंग देख भड़के अश्मित पटेल, दिया करारा जवाब
सोहेल खान के बदले लुक पर ट्रोलिंग देख भड़के अश्मित पटेल, दिया करारा जवाब

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget