एक्सप्लोरर

अक्षय के साथ एक्शन करना काफी डराने वाला अनुभव रहा : तापसी पन्नू

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि अक्षय कुमार के साथ कोई एक्शन प्रधान फिल्म करना उनके लिये काफी डराने वाला अनुभव रहा, क्योंकि अभिनेता अपनी इस खास विधा में पारंगत हैं.

तापसी ‘नाम शबाना’ में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी. फिल्म में अक्षय कुमार भी मेहमान भूमिका में नजर आयेंगे.

उन्होंने कहा कि मुझे प्रशिक्षित करने के लिये अक्षय ने ही प्रशिक्षक भेजे थे. प्रशिक्षण के दौरान अक्षय वहां मौजूद नहीं थे इसलिए मैं यह नहीं जानती कि जमीनी तौर पर वह कैसे हैं.

तापसी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने उम्मीदों का पैमाना काफी उंचा स्थापित कर दिया है और अगर अक्षय किसी एक्शन प्रधान फिल्म का हिस्सा हों तो ऐसे में उस फिल्म में एक्शन दृश्य करना काफी डराने वाला होता है क्योंकि जाहिर तौर पर एक्शन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं.’’ उन्होंने कहा कि शिवम नायर निर्देशित फिल्म निश्चित रूप से एक चुनौती थी लेकिन उनके प्रशिक्षण ने ऐसे एक्शन दृश्यों को करने में उनकी काफी मदद की.

अक्षय के साथ तापसी की यह दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने ‘बेबी’ में उनके साथ काम किया था.

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘वह बहुत शांत व्यक्ति हैं. ऐसे शख्स से मैं अब तक नहीं मिली. वह कभी गुस्सा नहीं करते. पर्दे पर एक एक्शन स्टार की अपनी छवि के विपरीत वह बेहद शांत हैं. पर्दे पर निभाये उनके किरदारों और उनमें जो समानता है वह है उनका मजाकिया अंदाज.’’ नीरज पांडे निर्मित यह फिल्म वर्ष 2015 की फिल्म ‘बेबी’ की ही अन्य कड़ी है. फिल्म में तापसी शबाना की भूमिका निभा रही हैं.

मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर और पृथ्वीराज सुकुमारन सहयोगी भूमिकाओं में हैं. फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget